स.लोहारा

थाना लोहारा पुलिस की  प्रभावी कार्यवाही……..पुरानी रंजिश के चलते पुरे परिवार को जान से मारने के नियत से घर एंव मो0सा0 मे लगाई आग…..

अपराध कायमी के 12 घंटे केत्वरित अंदर आरोपी को गिरफ्तार करने मे मिली सफलता .......आरोपी आदतन शातिर चोर एंव बदमाश किस्म का है अपराधी.....

 

. आरोपी के विरूध्द विधिसंगत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल ।

लोहारा-(केवल  मानिकपुरी ) ___      प्रार्थी मोहित गौरिया पिता मोहरी गौरिया उम्र 45 साल साकिन वार्ड क्रमंक 02 गौरिया पारा स0 लोहारा थाना स0 लोहारा जिला कबीरधाम छग0 का थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 19/01/23 को रात्री मे खाना खाकर पुरे परिवार के साथ अपनी घर मे सोये थे कि रात्री करीबन 02/30 बजे मेरे घर के बाहर आग लग गया था घर के बाहर निकलने के लिए दरवाजा खोला तब घर का दरवाजा बाहर से बंद था बाहर से पडोसी देवसिंह गौरिया उर्फ चवन्नी चिल्ला रहा था कि आज मै पुरे परिवार को जलाकर जान से खत्म कर दुंगा तब मै तथा मेरे परिवार के सभी सदस्य जोर जोर से पडोसीयो को आवाज लगाये तथा पडोसी संतोष कुमार साहु को मोबाईल मे फोन किया तब वंहा पर संतोष साहु आकर घर का दरवाजा बाहर से खोला तब हम लोग बाहर निकले तो देखे कि मेरा पडोसी देवसिंह उर्फ चवन्नी गौरिया अपने हाथ मे एक जलता हुआ मशाल लेकर खडा था तब हम लोगो कि आवाज सुनकर अपने हाथ मे रखे मशाल को वंहा पर फेककर भाग गया तब मै देखा मेरे घर के सामने मे खडी मेरी मोटर सायकल क्रमांक CG09JA5042 एंव मोटर सायकल क्रमांक CG09J1308 भी जल रही थी तब मै अपने परिवार के सदस्यो एंव पडोसीयो की मदद से घर एंव मो0सा0 की आग को बुझाया हॅू । मेरा पडोसी देवसिंह उर्फ चवन्नी गौरिया पुरानी रंजिश की बात को लेकर आज दिनांक 20/01/24 के रात्री करीबन 02/30 बजे मुझे एंव मेरे परिवार के सदस्यो को जान से मारने की नियत से मेरे घर के बाहर का दरवाजा का सांकल लगाकर घर मे एंव मेरे मोटर सायकल मे आग लगा दिया था कि रिपोर्ट पर थाना स0 लोहारा मे अपराध क्रमांक 25/24 धारा 436,307,427 भादवि0 कायम कर विवेचना मे लिया गया ।

मामले की गंभीरता को वरिष्ट अधिकारीयो को अवगत कराते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक डॉ0 अभिषेक पल्लव के मार्गदर्शन मे एंव अति0 पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर ,अनुविभागीय अधिकारी श्री संजय ध्रुव के दिशा निर्देशन मे थाना प्रभारी विकास बघेल द्वारा तत्काल टीम गठित कर मामले का विवेचना सउनि0 संदीप चौबे के द्वारा किया गया विवेचना के दौरान आरोपी देवसिंग उर्फ चवन्नी गौरिया पिता जीवन गौरिया उम्र 30 वर्ष साकिन गौरिया पारा स0 लोहारा थाना स0 लोहारा के विरूध्द धारा सदर का अपराध घटित करना सबुत पाये जाने से उसके निवास स्थान से आज दिनांक 20/01/24 के 14/30 बजे गिरफ्तार किया गया जाकर विधिसंगत कार्यवाही कर ज्युडिशियल रिमांड पर भेजा गया ।

Hari Prasad Tiwari

Hari Prasad Tiwari Editor, ujjwalanews.in

Hari Prasad Tiwari

Hari Prasad Tiwari Editor, ujjwalanews.in

Related Articles

Back to top button