कवर्धा

कबीरधाम पुलिस की मानवीय पहल — अज्ञात मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला को उपचार हेतु मानसिक स्वास्थ्य केंद्र सेंदरी बिलासपुर में कराया गया भर्ती…

कवर्धा :कबीरधाम जिले के पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल के मार्गदर्शन तथा उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री आशीष शुक्ला के दिशा-निर्देश में थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा एक अज्ञात मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला के संबंध में संवेदनशील एवं मानवीय कार्यवाही की गई।

दिनांक 02.05.2026 को थाना कोतवाली को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम डबराभाट में लगभग 25-30 वर्ष की एक महिला, जो मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रही थी, जो गाँव में लगातार इधर-उधर घूम रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची एवं महिला से पूछताछ की गई, किंतु वह अपना नाम एवं पता बताने में असमर्थ रही।

महिला की स्थिति एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उसे थाना कोतवाली लाया गया एवं जिला अस्पताल में उसका स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। इसके उपरांत उसकी सुरक्षा एवं देखभाल सुनिश्चित करने हेतु सखी सेंटर में सुरक्षित रखा गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार महिला को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

माननीय न्यायालय द्वारा महिला की मानसिक स्थिति तथा उसकी पहचान, निवास स्थान एवं परिजनों की जानकारी उपलब्ध न होने के कारण उसे मानसिक स्वास्थ्य केंद्र सेंदरी, बिलासपुर में उपचार हेतु भर्ती कराने का आदेश दिया गया। आदेश के पालन में दिनांक 05.05.2026 को उक्त महिला को विधिवत मानसिक स्वास्थ्य केंद्र सेंदरी, बिलासपुर में भर्ती कराया गया।

 *कबीरधाम पुलिस जिले वासियों से अपील करती है।* यदि किसी भी व्यक्ति को उक्त महिला के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त हो, तो कृपया थाना कोतवाली, कबीरधाम/ पुलिस कंट्रोल रूम कबीरधाम मोबाइल नंबर-9479192499 को सूचित करें, जिससे महिला को उसके परिजनों से मिलाने में सहायता मिल सके।

Hari Prasad Tiwari

Hari Prasad Tiwari Editor, ujjwalanews.in

Hari Prasad Tiwari

Hari Prasad Tiwari Editor, ujjwalanews.in

Related Articles

Back to top button