पंडरिया

02 जुवाडियान को जुआ खेलते रंगे हाथों थाना पंडरिया पुलिस ने किया गिरफ्तार…… आरोपियों के कब्जे से 52 पत्ती ताश एवं नगदी रकम पुलिस ने किया जप्त…..

आरोपियों के विरुद्ध थाना पंडरिया में अपराध क्रमांक- 59/2024, धारा- 3(2) छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर की गई कार्यवाही....

पंण्डरिया:  ujjwala News:: थाना पंडरिया पुलिस टीम को आज दिनांक- 08.02.24 को थाना क्षेत्र के विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि बैरागपारा सोसायटी के पास पंडरिया में आम जगह पर कुछ जुवाडियान 52 पत्ती तास से रुपये पैसो का दांव लगाकर हार जीत का जुआ खेल रहे हैं। कि सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी पंडरिया प्रशिक्षु उप. पुलिस अधीक्षक अमृता पैकरा द्वारा मुखबिर सूचना के तस्वीर हेतु पुलिस टीम रवाना किया गया।मौके पर पहुच कर सूचना तस्दीक की गई जो सही पाये जाने पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया, मौके पर जुआ खेल रहे कुछ जुवाडियान पुलिस को देखकर भाग गये, मौके पर 02 जुआडियान पकड़े गये, जिसमें 1. अमन सोनवानी पिता भगवान सिंह सोनवानी उम्र 19 साल साकिन बैरागपारा पंडरिया थाना पंडरिया जिला कबीरधाम के पास से 40 रुपये व फड से 240 रुपये बरामद हुआ 2. दिलीप सारथी पिता नारायण सारथी उम्र 35 साल साकिन गोपीबदपारा पंडरिया थाना पंडरिया जिला कबीरधाम के पास से 20 रूपये व फड से 110 रुपये कुल जुमला रकम 410/-रु.एवं 52 पत्ती ताश को मौके पर समक्ष गवाहो के मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्ज़ा पुलिस में लिया गया। आरोपीगण का कृत्य अपराध धारा 3(2) छग जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 का घटित करना पाये जाने से उक्त जुवाडियानो को मौके पर समक्ष गवाहो के गिरफ्तार किया गया।

Hari Prasad Tiwari

Hari Prasad Tiwari Editor, ujjwalanews.in

Hari Prasad Tiwari

Hari Prasad Tiwari Editor, ujjwalanews.in

Related Articles

Back to top button