पांडातराई

थाना पंडरिया पुलिस द्वारा 03 जुआरियों को 52 पत्ती ताश के माध्यम से नगदी रकम का हार जीत पर दाव लगाकर जुआ खेलते रंगे हाथों किया गया गिरफ्तार….

 

 

कबीरधाम जिले के थाना पंडरिया पुलिस टीम को थाना क्षेत्र के विश्वसनीय मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ। कि ग्राम नवागाँव हटहा थाना पंडरिया आम रोड के पास कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा 52 पत्ती ताश के माध्यम से हार जीत पर दाव लगाकर जुआ खेल कर क्षेत्र के माहौल को खराब किया जा रहा है। उक्त सूचना के तस्दीक हेतु थाना प्रभारी द्वारा तत्काल मौके पर पुलिस टीम रवाना किया गया। जहां पुलिस टीम के द्वारा मुखबीर के सूचना को सत्य पाया गया, और मौके पर रेड कार्यवाही कर जुआ खेलते जुआरी (1) रामविलास सतनामी (2) मोनू बंजारा (3) मनीष बंजारे सभी साकीन नवागाँव हटहा थाना पंडरिया जिला कबीरधाम को गवाहों के समक्ष जुआ खेलते रंगे हाथों पकड़ा गया। जिनके जुआ फड से 52 पत्ती ताश, नगदी रकम 510/-रुपये को कब्जा पुलिस लेकर आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक-67/2024 धारा 3(2) छ.ग.जुआ प्रति. अधि. 2022 पंजीबद्ध कर की गई कार्यवाही।

Hari Prasad Tiwari

Hari Prasad Tiwari Editor, ujjwalanews.in

Hari Prasad Tiwari

Hari Prasad Tiwari Editor, ujjwalanews.in

Related Articles

Back to top button