देश-विदेश

नई दिल्‍ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को मुफ्त बिजली स्‍कीम का किया ऐलान….होगी इसका नाम ‘पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना’…. जाने क्या है ये योजना…..

नई दिल्‍ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को मुफ्त बिजली स्‍कीम का ऐलान किया है। इसका नाम ‘पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना’ है। यह रूफटॉप सोलर स्‍कीम है। इस नई स्‍कीम से 1 करोड़ घरों को मुफ्त बिजली का फायदा मिलेगा। स्‍कीम पर सरकार 75,000 करोड़ रुपये से ज्‍यादा का निवेश करेगी। इसका मकसद हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली की पेशकश करके 1 करोड़ घरों को रोशन करना है। स्‍कीम के तहत सरकार लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे सब्सिडी डालेगी।

उन्‍हें रियायती दरों पर बैंक लोन का बंदोबस्‍त भी किया जाएगा। पीएम ने बताया है कि इसके लिए एक राष्ट्रीय ऑनलाइन पोर्टल बनेगा जिसमें सभी तरह की सुविधाओं को इंटीग्रेट किया जाएगा। एक तरह से यह पोर्टल इंटरफेस की तरह काम करेगा। इसमें हर तरह की सुविधा ली जा सकेगी। इस योजना को जमीनी स्तर पर बढ़ावा देने के लिए शहरी स्थानीय निकायों और पंचायतों को अपने क्षेत्रों में रूफटॉप सोलर सिस्‍टम को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

इसके अलावा इस स्‍कीम का उद्देश्य आय बढ़ाना, बिजली बिल कम करना और लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करना है। आप इस स्‍कीम का फायदा उठाने के लिए कैसे अप्‍लाई कर सकते हैं, यह स्‍कीम क्‍यों लाई गई है, इससे क्‍या फायदे होंगे? आइए, यहां इन सभी सवालों के जवाब जानते हैं।

क्‍या है मुफ्त बिजली योजना?प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना भारत सरकार की ओर से शुरू की गई एक महत्वाकांक्षी योजना है। इसका मकसद देश के एक करोड़ घरों को रूफटॉप सोलर के जरिये मुफ्त बिजली उपलब्ध कराना है। इस योजना का ऐलान 2024-25 के बजट में हुआ था।

योजना की खास बातेंलाभार्थी:एक करोड़ गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारमुफ्त बिजली: प्रति माह 300 यूनिट तकसोलर पैनल: घरों की छतों पर लगाए जाएंगेसरकारी सहायता: 60% तक सब्सिडीअनुमानित लागत: 75,000 करोड़ रुपयेयोजना के फायदेबिजली बिल में कमीऊर्जा सुरक्षा में बढ़ोतरीप्रदूषण में कमीरोजगार सृजनपीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्स पर पोस्‍ट करते हुए लिखा- ‘आइए, सोलर पावर और सतत प्रगति को बढ़ावा दें। मैं सभी आवासीय उपभोक्ताओं, विशेष रूप से युवाओं से आग्रह करता हूं कि वे https://pmsuryagarh.gov.in पर आवेदन करके पीएम – सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना को मजबूत करें।’

पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना – रूफटॉप सोलर स्‍कीम के लिए कैसे आवेदन करें?pmsuryagarh.gov.in वेबसाइट पर ‘अप्‍लाई फॉर रूफटॉप सोलर’ पर जाएं। रजिस्‍ट्रेशन के लिए इन स्‍टेप्‍स को फॉलो करें:स्‍टेप 1: इन चीजों के साथ पोर्टल में रजिस्‍टर करें:-अपना राज्य चुनें-अपनी इलेक्ट्रिसिटी डिस्‍ट्रीब्‍यूशन कंपनी का चयन करें-अपना बिजली उपभोक्ता नंबर दर्ज करें-मोबाइल नंबर दर्ज करें-ईमेल दर्ज करें-पोर्टल के निर्देशानुसार पालन करें

स्‍टेप 2-उपभोक्ता संख्या और मोबाइल नंबर के साथ लॉगिन करें-फॉर्म के अनुसार रूफटॉप सोलर के लिए आवेदन करेंस्‍टेप 3डिस्कॉम से फीजिबिलिटी अप्रूवल की प्रतीक्षा करें। एक बार जब आपको फीजिबिलिटी अप्रूवल मिल जाए तो अपने डिस्कॉम में किसी भी रजिस्‍टर्ड वेंडर्स से प्‍लांट इंस्‍टॉ करवाएं।

स्‍टेप 4एक बार इंस्टॉलेशन पूरा हो जाने पर प्लांट का विवरण जमा करें और नेट मीटर के लिए आवेदन करेंस्‍टेप 5नेट मीटर के इंस्‍टॉलेशन और डिस्कॉम की ओर से इंस्‍पेक्‍शन के बाद वे पोर्टल से कमीशनिंग सर्टिफिकेट जनरेट कर पाएंगे।स्‍टेप 6एक बार आपको कमीशनिंग रिपोर्ट मिल जाने के बाद पोर्टल के जरिये बैंक खाते का विवरण और एक कैंसिल चेक जमा करें। आपको 30 दिनों के भीतर आपके बैंक खाते में आपकी सब्सिडी मिल जाएगी।

Hari Prasad Tiwari

Hari Prasad Tiwari Editor, ujjwalanews.in

Hari Prasad Tiwari

Hari Prasad Tiwari Editor, ujjwalanews.in

Related Articles

Back to top button