छत्तीसगढ़

आदर्श आचार संहिता लागू होते ही मुस्तैदी के साथ पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से अपने निर्वाचन दायित्वों का निर्वहन करें- कलेक्टर श्री चंद्रकांत वर्मा…

आगामी लोकसभा निर्वाचन की आवश्यक सम्पूर्ण तैयारियों के संबंध में दिए निर्देश......राजस्व एवं न्यायलयीन से संबंधित लंबित प्रकरणों को शीध्र निराकृत करे- कलेक्टर

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई- जिला ब्योरो हेमन्त  तिवारी—

कलेक्टर श्री चंद्रकांत वर्मा ने कहा कि राज्य में लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए आदर्श आचार संहिता शीघ्र ही लागू होेने वाली है। इसे देखते हुए जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारी पूरे समय मुस्तैद रहकर पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निर्वाचन संबंधी दायित्वों का निर्वहन करें। कलेक्टर श्री वर्मा ने आज जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में उक्ताशय के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि निर्वाचन संबंधी कार्यों में त्रुटि की गुंजाईश बिल्कुल भी नहीं होती। इसलिए निर्वाचन संबंधी कार्यों के संपादन करते समय विशेष सावधानी एवं सतर्कता बरती जाएगी। श्री वर्मा ने निर्वाचन संबंधी सभी प्रशिक्षणों के पश्चात अनिवार्य रूप से टेस्ट भी आयोजित करने को कहा। बैठक में श्री वर्मा ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों से वन-टू-वन एजेंडावार जानकारी लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व एवं न्यायलयीन प्रकरणों के मामलो पर चर्चा की तथा सभी लंबित प्रकरणों को शीध्र निराकृत करने के निर्देश दिए।

 

कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा की आगामी 6 तारिक को शक्ति वंदन अभियान एवं 7 ​तारीख को महतारी वंदन योजना अंतर्गत राशि अंतरण कार्यक्रम जिला एवं विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम किया जाना है, जिसके लिए संबंधित अधिकारी संपूर्ण तैयारी समय में पूर्ण करें। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से कहा कि आगामी लोकसभा निर्वाचन के दौरान चुनावी सुरक्षा में लगे जवानों के रुकने एवं आवश्यक मूलभूत सुविधाएं प्रदान करें। जिसमें बिजली, पानी, टॉयलेट एवं अन्य सुविधाए शामिल हो तथा संबंधित विभाग एक बार चयनित स्थानों के भौतिक सत्यापन करने कहा।

 

बैठक में कलेक्टर श्री चंद्रकांत वर्मा की अध्यक्षता में जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की प्रबंध समिति का गठन किया गया। जिसके संबंध में परियोजना निदेशक श्री जितेन्द्र कुमार साहू द्वारा विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। इस अवसर अपर कलेक्टर श्री प्रेम कुमार पटेल, एसडीएम खैरागढ़ श्री टंकेश्वर प्रसाद साहू, एसडीएम छुईखदान सुश्री रेणुका रात्रे सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Hari Prasad Tiwari

Hari Prasad Tiwari Editor, ujjwalanews.in

Hari Prasad Tiwari

Hari Prasad Tiwari Editor, ujjwalanews.in

Related Articles

Back to top button