कवर्धा

छत्तीसगढ़ शासन के सफलतापूर्वक एक वर्ष पूर्ण होने पर दिनांक 09.12.2024 से 20.12.2024 तक संपादित कये जा रहे विविध कार्यक्रम…

कवर्धा:   छत्तीसगढ़ शासन के सफलतापूर्वक एक वर्ष पूर्ण होने पर दिनांक 09.12.2024 से 20.12.2024 तक कवर्धा वनमंडल अंतर्गत परिक्षेत्रों में विविध कार्यक्रम आयोजित कर शासन की योजनाओं एवं उपलब्धिओं के बारे में आम नागरिकों जानकारी प्रदाय किया जा रहा है।

   वनमंडलाधिकारी, कवर्धा वनमंडल से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 09.12.2024 से 11.12.2024 तक कवर्धा वनमंडल अंतर्गत परिक्षेत्रों में वन चौपाल कार्यक्रम आयोजित कर ‘‘सुशासन की एक वर्ष की उपलब्धि‘‘ विषय पर जानकारी दी गयी। जैसे वन परिक्षेत्र तरेगांव के वन प्रबंधन समिति बोक्करखार, जामपानी, कुकरापानी, छूही एवं धनवाही, वन परिक्षेत्र स.लोहारा के वन प्रबंधन समिति बड़ौदाखुर्द, वन परिक्षेत्र पंडरिया पूर्व के वन प्रबंधन समिति बंदौरा, भैंसाडबरा, मुनगाडीह, रहमानकांपा, वन परिक्षेत्र पंडरिया पश्चिम के वन प्रबंधन समिति बीरहुलडीह, पंडरीपानी, महीडबरा, कउंवाखार, घोघरा, वन परिक्षेत्र चिल्फी के वन प्रबंधन समिति नंदनीटोला, कुमान, कोरकट्ट, बंदूकंुदा, सोनवाही, मचियाकोन्हा, सिवनी, माराडबरा, लूप, सिंघनपुरी, बेंदा, दुलदुला, धवईपानी, सरोधादादर, लोहारटोला, चिल्फी, बहनाखोदरा, साल्हेवारा आदि स्थानों में कार्यक्रम आयोजित कर शासन की योजनाओं एवं उपलब्धिओं के बारे में जानकारी प्रदाय की गयी।

Hari Prasad Tiwari

Hari Prasad Tiwari Editor, ujjwalanews.in

Hari Prasad Tiwari

Hari Prasad Tiwari Editor, ujjwalanews.in

Related Articles

Back to top button