अपना जिलाकवर्धा

जोगी ने भरी हुँकार, 7 सूत्रीय मांगों को लेकर घेरा SDM कार्यालय

हजारों किसानों के साथ अमित जोगी ने भरी हुँकार,
7 सूत्रीय मांगों को लेकर घेरा SDM कार्यालय

0 जोगी कांग्रेस के एक आह्वान पर सड़क पर दिखे हजारों किसान, शेयर दो या सत्ता छोड़ो की नारों से गुंजा शहर

0 किसानों के नाम पर बनी सरकार, किसानों से उनका अधिकार छीन रही है – अमित जोगी

0 नया शेयर,शेयर ट्रांसफर, बोनस, शक्कर,नया कारखाना सहित 7 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौपें ज्ञापान

0 जनपद कार्यालय से निकलकर रैली स्वरूप हजारों किसान पहुचे SDM कार्यालय

 

कवर्धा – ( कुंडा से प्रदीप रजक ) – पंडरिया क्षेत्र गन्ना उत्पादक किसानों की 7 सूत्रीय मांगों को लेकर जोगी कांग्रेसियों ने पूरी ताक़त के साथ अपना दम दिखाया, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी के नेतृत्व में हजारों किसानों ने रैली निकालकर हुंकार भरते हुए SDM कार्यालय पंडरिया का घेराव कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

सामुदायिक भवन में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए अमित जोगी ने कहा कि गन्ना उत्पादक क्षेत्र होने के कारण यहाँ के किसानों की मुख्य फसल गन्ना ही है जिसको खरीदने के लिए 2 सरकारी शक्कर कारखाना और लगभग 400 गुड़ फैक्टरियां संचालित है, परन्तु किसानों के सामने अपने उत्पाद सम्बधी समस्या का समाधान कभी खत्म नही होता,किसानों को हर समय गन्ने का भुगतान, बोनस की मांग,रिकवरी राशि की मांग, शेयर की मांग सहित अन्य कारणों हमेशा सड़क की लड़ाई लड़ते देखा जाता रहा है,और आज भी हम लोग किसानों के अधिकारों के लिए किसान हुंकार रैली के माध्यम से सरकार से मांग कर रहे हैं कि पंडरिया क्षेत्र के गन्ना किसानों की समस्या का तत्काल समाधान हो नही तो ये किसान आगामी समय में सरकार के मुखिया का घर घेरने विवश होंगे।
जोगी ने छत्तीसगढ़ सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जो सरकार किसानों के नाम पर बनी हो, किसानों के दुःख दर्द समझने की बात कहती है आज मुझे यहाँ आकर लग रहा है कि सरकार सिर्फ झूठी व खोखली बात करती है न किसानों को गन्ने का सही बाजार मिल रहा है न ही दाम, सरकारी कारखाने में सभी बेचना चाह रहे हैं परंतु ये लोग खरीद नही पा रहे हैं।
किसान हुंकार रैली के माध्यम से हमारी प्रमुख 7 मांगे इस प्रकार है

1.जिले के दोनो सहकारी शक्कर कारखाना में शेयर से वंचित किसानों को तत्काल नया शेयर प्रदान करे व किसानो को स्वेच्छा से शेयर ट्रांसफर का अधिकार मिले।
2.नया शेयर प्रदान होने तक गुड़ फैक्ट्रियों में बेचने वाले किसानों को भी राज्य सरकार बोनस राशि प्रदान करे।
3.गन्ने की बढ़ती उत्पादकता को देखते हुए कुंडा-दामापुर क्षेत्र के किसानों के लिये नई शक्कर कारखाना खोली जाये।
4.किसान भाईयों को शेयर के आधार पर रियायती दर से मिलने वाली शक्कर वितरण तत्काल प्रारंभ हो ।
5. वर्ष 2021-22 का बोनस की राशि राज्य सरकार द्वारा जारी करने के पश्चात् भी किसानों को पिछले 3 महीनों से नहीं दिया जा रहा है, तत्काल बोनस की राशि जारी हो ।
6.गन्ना विक्रय करने के 15 दिवस के अंदर गन्ने की मूल राशि का भुगतान किसानों को किया जावें।
7.सरदार वल्लभ भाई पटेल शक्कर कारखाना की पेराई क्षमता 2500 मैट्रिक टन से बढ़ाकर 3500 मैट्रिक टन किया जावे।
जिले के युवा नेता रवि चंद्रवंशी, सुनील केशरवानी, अस्वनी यदु सहित अन्य पदाधिकारीयो ने मंच से किसानों को संबोधित करते हुए किसानों के साथ हर कदम साथ खड़े रहने की बात कही।

Hari Prasad Tiwari

Hari Prasad Tiwari Editor, ujjwalanews.in

Hari Prasad Tiwari

Hari Prasad Tiwari Editor, ujjwalanews.in

Related Articles

Back to top button