कबीरधाम विशेष

गृहमंत्री विजय शर्मा ने पुलिसकर्मियों के परिवार के साथ मिलकर मनाया होली का त्यौहार….

रायपुर। गृहमंत्री विजय शर्मा ने राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मियों के परिवार के साथ मिलकर होली का त्यौहार मनाया है। इस दौरान गृह मंत्री रायपुर के पुलिसलाइन स्थित पुलिस परिवार के क्वार्टर लाल बहादुर शास्त्री में नगाड़ा बजाते दिखे। उनके साथ कई अन्य पुलिस अफसर और पुलिस कर्मियों के परिवार वाले मौजूद थे। ये सभी होली के रंग में रंगे दिखे। दरअसल होली में लगातार 48 घंटे की ड्यूटी के बाद मंगलवार को पुलिस कर्मियों ने अपने परिवार के साथ होली का त्यौहार सेलिब्रेट किया। होली त्यौहार में अपने घर से दूर ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों का हौसला बढ़ाने के पुलिस लाइन में रायपुर जिला पुलिस ने जश्न की व्यवस्था की थी। रंगो के इस जश्न में गृह मंत्री विजय शर्मा भी शामिल होने पहुंचे।

इस दौरान विजय शर्मा पुलिस कर्मियों के साथ जमीन पर गोल घेरा बनाकर बैठ गए। उन्होंने हाथों में खुद नगाड़ा थाम लिया, फिर उसे बजाने लगे। इस दौरान सभी लोग होली के फाग गीत भी गाते रहे। राज्य के गृह मंत्री को अपने बीच देखकर पुलिस परिवार के लोगों ने उन्हें गुलाल लगाकर बधाई दी। फिर गृह मंत्री ने भी उनका मुंह मीठा करा कर होली की शुभकामनाएं दी।

Hari Prasad Tiwari

Hari Prasad Tiwari Editor, ujjwalanews.in

Hari Prasad Tiwari

Hari Prasad Tiwari Editor, ujjwalanews.in

Related Articles

Back to top button