छत्तीसगढ़

73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार, हिट एण्ड रन मामले में…..

हिट एण्ड रन मामले में 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार, कार के नीचे एक किमी तक घसीटे जाने के बाद हुई थी युवक की मौत…

खैरागढ़  :–  गंडई से बीते दिनों आए हिट एंड रन के मामले में किसी युवा नहीं बल्कि एक 73 वर्षीय बुजुर्ग का हाथ पाया गया है. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी बुजुर्ग तक पहुंचने में कामयाबी पाई है, जिसे गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. 

 
बीते दिनों अज्ञात वाहन चालक ने झुरानदी निवासी 35 वर्षीय दिनेश यादव को अपने चपेट में ले लिया था. लगभग एक किमी तक उसको घसीटने के बाद उसे कुचलते हुए कवर्धा की ओर भाग गया. दुर्घटना में दिनेश यादव का अंग भंग होने के साथ मौके पर ही मौत हो गई थी.
 
जांच में पाया गया कि युवक की जान लेने वाला कार का मालिक 73 वर्षीय सुरेश कोचर है. सड़क पर लापरवाही के मामलों में अधिकतर युवाओ से जुड़े होते हैं, लेकिन एक भयानक सड़क हादसे के पीछे 73 वर्षीय बुजुर्ग की भूमिका देख पुलिस भी ताज्जुब में पड़ गई. बहरहाल, सुरेश कोचर को गाड़ी समेत गिरफ़्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.
Hari Prasad Tiwari

Hari Prasad Tiwari Editor, ujjwalanews.in

Hari Prasad Tiwari

Hari Prasad Tiwari Editor, ujjwalanews.in

Related Articles

Back to top button