कबीरधाम विशेष

व्यय प्रेक्षक ने अंतराज्यीय एवं अंतर जिला चेकपोस्ट का निरीक्षण किया…

कवर्धा, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र-06 लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए नियुक्त व्यय प्रेक्षक प्रवीण रंजन आज बुधवार को कबीरधाम जिले के निरीक्षण पर पहुंचे। उन्होंने स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन कार्य संपादित करने के लिए बनाएं गए अंतर्राज्यीय एवं अंतर जिला चेकपोस्ट का अवलोकन किया। व्यय प्रेक्षक रंजन ने छत्तीगढ़-मध्यप्रेदश मार्ग पोलमी पर स्थित अंतर अंतराज्यीय चेकपोस्ट के आलावा अंतर जिला चेकपोस्ट खैरागढ़-कवर्धा सीमा ग्राम नरोधी, कवर्धा-मुंगेली सीमा पर स्थित ग्राम कांपादाह और ग्राम महका में स्थित चेकपोस्ट का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान व्यय प्रेक्षक प्रवीण रंजन ने चेकपोस्ट में तैनात कर्मचारी और स्थैतिक टीम के कर्मचारियों से चर्चा कर आवश्यक जानकारी ली। उन्होंने चेकपोस्ट में संधारित की जाने वाली रजिस्टर सहित आवश्यक दस्तावेज की जांच की। उन्होंने स्थैतिक दल और कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अंतराज्यीय एवं अंतर जिला मार्ग से होकर गुजरने वाली सभी वाहनों की जांच करनी चाहिए साथ ही वाहन नंबर सहित आवश्यक जानकारी भी रजिस्टर में संधारित करें। निरीक्षण के दौरान पंडरिया एसडीएम संदीप ठाकुर, सहसपुर लोहारा आकांक्षा नायक विशेष रूप से उपस्थित थे।

कबीरधाम जिले में एसएसटी दल द्वारा ग्राम कुकदूर, कांपादाह, महका, चिल्फी, दशंरगपुर, बिरोड़ा में बनाएं गए चेकपोस्ट पर निगरानी रखी जा रही है। इसके साथ ही आबाकारी विभाग के चेकपोस्ट पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है।

उल्लेखनीय है कि जिले में 804 मतदान केन्द्र हैं और कुल मतदाताओं की संख्या 6 लाख 53 हजार 438 है। इसमें 3 लाख 25 हजार 353 पुरूष मतदाता, 3 लाख 28 हजार 83 महिला मतदाता और 02 थर्ड जेंडर मतदाता है। इसमें 6 हजार 520 दिव्यांग मतदाता, 85 वर्ष से अधिक वरिष्ठ नागरिक की संख्या 2 हजार 669 और 18 से 19 वर्ष के युवा मतदाता की संख्या 23 हजार 730 है। जिले में जेंडर रेसियों 1008 है। सर्विस मतदाताओं की संख्या 135 है। 100 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 88 मतदाता है।

Hari Prasad Tiwari

Hari Prasad Tiwari Editor, ujjwalanews.in

Hari Prasad Tiwari

Hari Prasad Tiwari Editor, ujjwalanews.in

Related Articles

Back to top button