पंडरिया

अवैध शराब का परिवहन करने वाले चढे पंडरिया पुलिस के हत्थेआरोपी के कब्जे से 33 पौवा देशी प्लेन मदिरा को किया गया जप्त

पुलिस अधीक्षक कवर्धा श्री डां0 अभिषेक पल्लव (भापुसे) के द्वारा समस्त थाना/चौकी प्रभारियो को अवैध शराब, जुआ सट्टा पर प्रभावी रूप से कार्यवाही करने एवं अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में अति.पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार (भापुसे), अति.पुलिस अधी. श्री पुष्पेन्द्र सिंह बघेल (रापुसे) एंव पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पण्डरिया श्री पंकज कुमार पटेल (रापुसे) के मार्गदर्शन में थाना पंडरिया द्वारा क्षेत्र में लगातार सूचना एकत्र की जा रही है,इसी तारतम्य में थाना पंडरिया पुलिस को दिनांक 30.03.2024 को जरिए मुखबिर सूचना मिली, कि एक व्यक्ति अपने मोटर सायकल से अवैघ शराब का परिवहन करते आ रहा है, सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिस पर थाना प्रभारी पंडरिया को त्वरित कार्यवाही करने निर्देशित किया गया, मुखबीर सूचना आधार पर भट्ठा महराज के किराना दुकान के सामने पंडरिया पास पहुचकर रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही में आरोपी ओमप्रकाश ऊर्फ सोनू साहू पिता अर्जुन साहू उम्र 29 वर्ष निवासी वार्ड नं.12 बैरागपारा पंडरिया थाना पंडरिया जिला कबीरधाम छ.ग. को पकडा गया जिसके कब्जे से 33 पौवा देशी प्लेन मदिरा (कुल 5.940 बल्क लीटर)बरामद हुआ आरोपी से उक्त शराब रखने/परिवहन करने के संबंध में दस्तावेज पेश करने हेतु नोटिस दिया गया। जो कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका आरोपी का कृत्य 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया एवं अपराध पंजीबद्ध कर माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।

 

उक्त कार्यवाही में उप निरी0 ज्ञान सिंह कोरेटी, आरक्षक बेचैन यादव,भुनेश्वर कौशिक, अजय यादव, का सराहनीय योगदान रहा।

Hari Prasad Tiwari

Hari Prasad Tiwari Editor, ujjwalanews.in

Hari Prasad Tiwari

Hari Prasad Tiwari Editor, ujjwalanews.in

Related Articles

Back to top button