छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ आकाशीय बिजली गिरने से 6 साल के मासूम की मौत…..

गरियाबंद:जिले के लदरा ग्राम में एक बार फिर आकाशीय बिजली ने कहर ढाया है. यहां आकाशीय बिजली गिरने से 6 साल की एक बच्ची की मौत हो गई है, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बता दें कि तीन दिन के भीतर गांव में ये दूसरी घटना है. इससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई है. घटना देवभोग थाना क्षेत्र की है.बताया जा रहा है कि दोपहर का भोजन करने के बाद घरपरिजनों ने दोनों को देवभोग अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने 6 साल की आरती सोम को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल उसके पिता छबिराम का इलाज जारी है. डॉ. प्रकाश साहू ने बताया कि छबिराम के कमर के नीचे का हिस्सा काम करना बंद कर दिया था. प्राथमिक उपचार के बाद ठीक हो गया है. वहीं उनकी बेटी आरती की मौत हो चुकी थी. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।

Hari Prasad Tiwari

Hari Prasad Tiwari Editor, ujjwalanews.in

Hari Prasad Tiwari

Hari Prasad Tiwari Editor, ujjwalanews.in

Related Articles

Back to top button