छत्तीसगढ़

महतारी वंदन योजना से सभी महिलाओं में खुशी- कौशल्या साय …

उन्होंने कहा- यह निर्णायक पल है…भाजपा उम्मीदवार राधेश्याम राठिया को अधिक से अधिक वोटों से जिताने की अपील की...

रायगढ:रायगढ़ के कोष्टा पारा स्थित देवांगन धर्मशाला में चुनावी सभा के मंच पर कौशल्या साय ने देवांगन समाज की आराध्य देवी परमेश्वरी माता, भारत माता और राम दरबार के चित्र की पूजा अर्चना करते हुए मुख्य रीति के तौर पर शामिल हुईं। उन्होंने आगे कहा कि यह लोकसभा चुनाव नहीं, बल्कि निर्णायक पल है। इसमें आपको अपना कीमती वोट ऐसे उम्मीदवार को देना है जो आपकी अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए देश के नव निर्माण में सक्रिय रहे। उन्होंने कमल छाप में बटन दबाने की अपील भी की।

महिलाओं के खाते मेंं 1 से 2 तारीख के बीच महतारी वंदन योजना के पैसे खातों में आ जाते है। जिससे माहिलाएं बहुत खुश है। महिलाओं से बातचित करते हुए कहा- की जो भी आस-पास की परेशानी समस्या हो तो रायपुर के अलावा सीएम के गृह ग्राम बगिया में भी एक आवेदन बना करके उसे भेजें। सभी के आवेदन को बेहद ही गंभीरता से सीएम साय तक पहुंचाते है। उन्होनें आगे कहा हम सब को मिलकर भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया को 3 लाख वोट के लीड से जीताना है। भाजपा उम्मीदवार राधेश्याम राठिया को अधिक से अधिक वोटों से जिताने की अपील की.

कौशल्या साय के साथ पूर्व विधायक विजय अग्रवाल, निगम की नेता प्रतिपक्ष पूनम सोलंकी, सुषमा ख़लखो, श्रीकांत सोमावार, पंकज कंकरवाल, सुनील थवाईत, रत्थू गुप्ता, मंजुलता नायक, मेहरुन्निशा, प्रवीण द्विवेदी, पवन अग्रवाल, नानकुन निषाद, अमृत लाल सारथी थे। वहीं, देवांगन समाज से सुनीता देवांगन, भारती देवांगन, रजनी देवांगन, गोमती देवांगन, हेमलता देवांगन, मीनाक्षी देवांगन, प्रभा देवांगन, सुषमा देवांगन, अल्पना देवांगन, कांति देवांगन, सरोज देवांगन,नीता देवांगन सहित काफी संख्या में लोग शामिल रहे।

Hari Prasad Tiwari

Hari Prasad Tiwari Editor, ujjwalanews.in

Hari Prasad Tiwari

Hari Prasad Tiwari Editor, ujjwalanews.in

Related Articles

Back to top button