कवर्धा

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा कल शनिवार को करेंगे भोरमदेव, मड़वा महल एवं छेरकी मंदिर परिसर का निरीक्षण…

पुरातात्विक महत्व के स्थलों के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में प्रस्तावित कार्यों की रूपरेखा की होगी समीक्षा....

कवर्धा, 23 मई 2025।छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा 24 मई 2025 को एक दिवसीय दौरे पर कबीरधाम जिले पहुंचेंगे, जहां वे ऐतिहासिक और पुरातात्विक दृष्टि से समृद्ध भोरमदेव क्षेत्र का निरीक्षण करेंगे। वे विशेष रूप से भोरमदेव मंदिर, मड़वा महल एवं छेरकी मंदिर परिसर का दौरा करेंगे तथा इन स्थलों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रस्तावित कार्यों की रूपरेखा की समीक्षा करेंगे।श्री शर्मा प्रातः 9:00 बजे रायपुर स्थित अपने निवास सी-3, सिविल लाइन से भोरमदेव, कवर्धा (बोड़ला) के लिए प्रस्थान करेंगे। पूर्वान्ह 11:15 बजे वे भोरमदेव मंदिर पहुंचेंगे, जहां मंदिर परिसर, छेरकी महल और मड़वा महल का निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण के पश्चात भोरमदेव में भोजन का कार्यक्रम निर्धारित है।

दोपहर 2:00 बजे उप मुख्यमंत्री रायपुर के लिए रवाना होंगे तथा शाम 6:30 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर पहुंचेंगे। यहां से वे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगे।

Hari Prasad Tiwari

Hari Prasad Tiwari Editor, ujjwalanews.in

Hari Prasad Tiwari

Hari Prasad Tiwari Editor, ujjwalanews.in

Related Articles

Back to top button