छत्तीसगढ़

रायगढ :परशुराम शोभा यात्रा जयंती को भव्यता देने में जुटे ब्राह्मण सेवा समिति…जयंती की खुशी में बाल मंदिर में विविध प्रतियोगिता का आयोजन….

रायगढ़। ब्राह्मण सेवा समिति के अध्यक्ष विजय वीरभान शर्मा की अध्यक्षता में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सर्व ब्राह्मण समाज को लेकर भगवान श्री परशुराम की भव्य शोभायात्रा भगवान परशुरामजी के मंदिर से 10 मई दिन शुक्रवार को शाम 4:00 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस भगवान परशुरामजी के मंदिर में विश्राम करेगी। दीपक शर्मा ने बताया कि शोभायात्रा में आए सभी भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन समिति द्वारा किया गया है। जिसके लिए सर्व ब्राह्मण समाज के प्रमुख लोगों की बैठक विगत 1 मई को भगवान श्री परशुराम जी के मंदिर में रखी गई थी। जिसमें भगवान श्री परशुरामजी के जन्मोत्सव के संबंध में चर्चा की गई। इस वर्ष भी इस शोभायात्रा में भव्यता लाई जा सके। बैठक में सर्व ब्राह्मण समाज के प्रमुख एवं सदस्य गण तथा ब्राह्मण सेवा समिति के अध्यक्ष एवं सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। ब्राह्मण सेवा समिति के अध्यक्ष विजय वीरभान शर्मा के द्वारा सभी रायगढ़ वासियों से निवेदन किया गया है कि इस शोभा यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पुण्य के भागी बने। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ब्राह्मण सेवा समिति के संरक्षण पदाधिकारी एवं सभी सदस्य का भरपूर सहयोग रहता है। ब्राह्मण सेवा समिति के सभी सदस्य एवं पदाधिकारी लंबे समय से तन – मन – धन से मेहनत कर रहे हैं कि यह शोभायात्रा का कार्यक्रम सफल हो सके।

 

बाल मंदिर में विविध प्रतियोगिताएं

 

भगवान परशुराम जयंती की खुशी में ब्राम्हण महिला समिति की श्रद्धालुओं द्वारा विगत एक मई से शहर के बाल मंदिर में विविध प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है। एएसपी 6वीं बटालियन सुरेशा चौबे, श्वेता शर्मा, बबीता सुनील शर्मा, पिंकी शर्मा,शीतल शर्मा, मोना शर्मा सहित अनेक महिला सदस्यों की विशेष उपस्थिति में भगवान परशुराम की पूजा – अर्चना कर शुभारंभ किया गया। इसके पश्चात विविध प्रतियोगिताएं हुई। जिसमें फैंसी ड्रेस के अंतर्गत प्रतियोगिता में 1मायरा शर्मा 2 वाणी शर्मा 3 अरनव शर्मा। चिमटे से गिलास उठाओ प्रतियोगिता 1 श्रुति शर्मा 2 श्रेयांश शर्मा 3 वाची शर्मा। कॉपी में कवर चढ़ाओ प्रतियोगिता 1 वाची शर्मा 2 श्रेयांश शर्मा 3 श्रेया शर्मा। सामान देखकर नाम लिखो प्रतियोगिता 1 आर्या शर्मा 2 वैष्णवी शर्मा 3 श्रेयांश शर्मा। फुग्गा पुलाव प्रतियोगिता 1 अराध्या शर्मा 2 कृष्णा शर्मा 3 श्रेयांश शर्मा। इमोजी बनाओ प्रतियोगिता 1 मायरा शर्मा 2 रिद्धिमा शर्मा 3 श्रेयांश शर्मा। बास्केट में बाल डालो प्रतियोगिता 1शिवांश शर्मा 2आर्या शर्मा 3 श्रेयांश शर्मा। कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता 1श्रेया शर्मा आर्या 2 शर्मा 3 कृष्णा शर्मा रहीं। वहीं कार्यक्रम का सफल संचालन श्वेता शर्मा ने किया।

Hari Prasad Tiwari

Hari Prasad Tiwari Editor, ujjwalanews.in

Hari Prasad Tiwari

Hari Prasad Tiwari Editor, ujjwalanews.in

Related Articles

Back to top button