छत्तीसगढ़

कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने नर्मदा मेला स्थल का निरीक्षण कर लिया तैयारियों का जायजा…

कलेक्टर श्री चंद्रकांत वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल ने मेला को लेकर बेहतर व्यवस्था हेतु दिए निर्देश.......नर्मदा महोत्सव में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने दिए निर्देश....

*22, 23 तथा 24 फरवरी को आयोजित होगा नर्मदा मेला महोत्सव*

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई:जिला ब्योरो हेमन्त तिवारी

कलेक्टर श्री चंद्रकांत वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल ने नर्मदा महोत्सव एवं उसमें लगने वाले मेले की तैयारियों के संबध में नर्मदा मंदिर प्रांगण में बैठक लेकर विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर श्री वर्मा ने बताया प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नर्मदा मेला महोत्सव का आयोजन 22, 23 तथा 24 फरवरी को आयोजित होगी। जिसमें अधिक संख्या में श्रद्धालु मेला देखने आते है। जिसकी सुचारू व्यवस्था हेतु अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने कहा कि नर्मदा मेला स्थल की तैयारी के संबध में जिन विभागों को जो भी दायित्व दी गई है, उन्हें पूरी निष्ठा से पूर्ण करे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से नर्मदा महोत्सव में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने कहा, साथ ही मेला स्थल की प्रतिदिन साफ-सफाई के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी छुईखदान को निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने पीएचई विभाग को पर्याप्त मात्रा में पेयजल और निस्तारी की व्यवस्था

एवं राजस्व अधिकारियों को दुकान का आबंटन सुव्यस्थित ढंग से करने, मेला स्थल में भोजन व्यवस्था हेतु खाद्य विभाग, मेला परिसर में बेरिकेटिंग हेतु पर्याप्त मात्रा में बांस

एवम् बल्ली हेतु वन विभाग, मंच आदि निर्माण हेतु लोक निर्माण विभाग, निर्बाध बिजली आपूर्ति हेतु विद्युत विभाग तथा विकासखंड चिकित्सा अधिकारी को निशुल्क स्वास्थ्य जांच आदि के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नर्मदा कुंड की साफ सफाई अच्छे ढंग से हो। मंदिर परिसर के आस पास अवैध शराब बिक्री एवम परिवहन पर रोक लगाने आबकारी विभाग तथा आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर श्री चंद्रकांत वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल ने नर्मदा मेला स्थल का निरीक्षण कर नर्मदा मेले की तैयारियों का जायजा लिया तथा बेहतर व्यवस्था हेतु दिए सम्बंधितों को निर्देश दिए। इस अवसर पर नर्मदा महोत्सव नोडल एवं एसडीएम सुश्री रेणुका रात्रे, परियोजना निदेशक श्री जितेन्द्र कुमार साहू, एस डीओपी गंडई श्री प्रशांत खांडे, जनपद पंचायत छुईखदान सीईओ श्री जेएस राजपूत, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री ललित वाल्टर तिर्की, विद्युत विभाग से श्री छगन शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी श्री फत्तेलाल कोशरिया, उद्यानिकी विभाग के प्रभारी अधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मेहरा, जिला खाद्य अधिकारी श्री भुनेश्वर चेलक, जल संसाधन विभाग कार्यपालन अभियंता श्री मनोज कुमार पराते सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों, नर्मदा मेला आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित थे।

 

Hari Prasad Tiwari

Hari Prasad Tiwari Editor, ujjwalanews.in

Hari Prasad Tiwari

Hari Prasad Tiwari Editor, ujjwalanews.in

Related Articles

Back to top button