छत्तीसगढ़

कुम्हारी थाना क्षेत्र के फ्लाई ओवर ब्रिज में, अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला मतदानकर्मी की मौत, चुनाव ड्यूटी से घर लौटते वक्त हुआ हादसा….

दुर्ग-भिलाई। दुर्ग के कुम्हारी थाना क्षेत्र के फ्लाई ओवर ब्रिज में सड़क दुर्घटना में एक महिला मतदान कर्मी की मौत हो गई। महिला कर्मी अपनी ड्यूटी खत्म कर रायपुर जा रही थी। इसी दौरान कुम्हारी ब्रिज के ऊपर अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल महिला को निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कुम्हारी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।पुलिस ने बताया कि महिला मतदान कर्मी की शिनाख्त मधु बंजारे के रूप में हुई है। जो शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शाला गिरहोला में व्याख्याता ई (एलबी) के पद पर कार्यरत थी। जिनकी चुनाव ड्यूटी वैशाली नगर विधानसभा में लगी थी। 7 मई को पूरा दिन मतदान का कार्य कराने के बाद मधु ने अपने सह कर्मियों के साथ ईवीएम को स्ट्रांग रूम में जमा कराया। ईवीएम जमा करने के बाद सुबह चार बजे तक दुर्ग से अपनी ईवी स्कूटर से रायपुर अपने घर के लिए निकली थी। लेकिन जैसे ही कुम्हारी ब्रिज के ऊपर चढ़ी तो अज्ञात वाहन ने उसके स्कूटर पीछे से टक्कर मार दी और फरार हो गया।इस घटना में महिला कर्मी बुरी तरह घायल हो गई। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।

Hari Prasad Tiwari

Hari Prasad Tiwari Editor, ujjwalanews.in

Hari Prasad Tiwari

Hari Prasad Tiwari Editor, ujjwalanews.in

Related Articles

Back to top button