कवर्धा
छत्तीसगढ़ सरकार की योजना से श्रीमती संगीता पटेल ने बढ़ाया आत्मनिर्भरता की ओर कदम…
महतारी वंदना योजना ने सिखाया बचत और प्रबंधन के गुण, बेटी के भविष्य के लिए सुकन्या समृद्धि योजना में कर रही बचत...

कवर्धा, 06 जनवरी 2025। कबीरधाम जिला के ग्राम भागुटोला की रहने वाली श्रीमती संगीता पटेल आज आत्मनिर्भरता और आर्थिक प्रबंधन का एक उत्कृष्ट उदाहरण बन गई हैं। उनके जीवन में परिवर्तन का यह सफर छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदना योजना से शुरू हुआ, जिसने उन्हें न केवल आर्थिक सहायता दी, बल्कि आत्मविश्वास से भर दिया।





