कवर्धा

अवैध धान परिवाहन पर अब तक 11 प्रकरण दर्ज, आज 171 कट्टा अवैध धान भागुटोला में जप्त

कवर्धा।। छत्तीसगढ़ राज्य में धान खरीदी की शुरुवात होते ही शासन प्रशासन द्वारा कबीरधाम जिले में चेक पोस्ट लगवाया गया ताकि अन्य राज्यों से इस जिले में अवैध धान खरीदी ना हों सके, जिसके लिए लगातार खादय विभाग द्वारा कबीरधाम जिले के कोने कोने पर अब तक 11 प्रकरण दर्ज किया गया है। आज कवर्धा क्षेत्र से 5 किलो मीटर दूर में ग्राम पंचायत भागू टोला में रोड में अवैध धान परिवहान करने की सूचना मिलते ही जिला की टीम कार्यवाही के लिए पहुंची और अवैध परिवाहन करते 1 स्वराज माजदा गाडी cg09ja 7818 और 1 ट्रैक्टर ट्राली में धान भरा हुआ रंगे हाथों पकड़ा गया। स्वराज माजदा गाडी में 120 कट्टा धान एवम् ट्रैक्टर ट्रॉली में 51 कट्टा धान अवैध धान परिवाहान किया जा रहा था गाडी मालिक जाय राम साहू का बताया गया वहीं पर अवैध धान का मालिक कैलाश साहू का होना बताया गया, जिसकी सत्यापन दस्तावेज

नही होना पाया गया जिस पर मंडीअधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और कृषि मंडी कवर्धा को सौप दिया गया। यह घटना आज 10 जनवरी 2024 को समय लगभग 12 बजे की बताया गया घटना स्थल ग्राम पंचायत भागूटोला मेन रोड का मामला है। जिस पर जिला खादय अधिकारी आकांक्षा नायक,अमित दुवेदी, आकाश भटड़ा, खेम राम खादय, उपेंद्र किंडो तहसीलदार, ओम कार साहू, आरती मिश्रा नोडल अधिकारी के द्वारा अवैध धान परिवाहन का मामला दर्ज किया गया।

Hari Prasad Tiwari

Hari Prasad Tiwari Editor, ujjwalanews.in

Hari Prasad Tiwari

Hari Prasad Tiwari Editor, ujjwalanews.in

Related Articles

Back to top button