छत्तीसगढ़

जिला शिक्षा अधिकारीटीआर साहू गिरफ्तार, ACB टीम ने की कार्रवाई…

बिलासपुर:छत्तीसगढ़ में एक बार फिर ACB ने बड़ी कार्रवाई की है। एंटी क्रप्शन ब्यूरो ने शनिवार को बिलासपुर के जिला शिक्षा अधिकारी DEO टीआर साहू के कई ठिकानों पर दबिश दी। आय से अधिक संपत्ति के मामले में टीम ने यह कार्रवाई की है। काफी देर तक दस्तावेजों की जांच के बाद ACB ने उन्हें गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है। हालांकि अभी जांच में क्या-क्या मिले हैं, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।मिली जानकारी के मुताबिक, आय से अधिक संपत्ति की जानकारी मिलने के बाद एंटी क्रप्शन ब्यूरो ACB ने बिलासपुर के नूतन कॉलोनी स्थित निवास में दबिश दी थी। इसके अलावा कई अन्य ठिकानों पर भी अधिकारी पहुंचे हुए हैं। 10 से 15 सदस्यीय टीम इस कार्रवाई में शामिल थे। काफी देर तक दस्तावेजों की जांच के बाद ACB ने उन्हें गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है। हालांकि अभी जांच में क्या-क्या मिले हैं, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं कवर्धा स्थित उनके निवास पर भी कार्रवाई की गई।

Hari Prasad Tiwari

Hari Prasad Tiwari Editor, ujjwalanews.in

Hari Prasad Tiwari

Hari Prasad Tiwari Editor, ujjwalanews.in

Related Articles

Back to top button