कुंडा

भावना बोहरा, विधायक पंडरिया के द्वारा ‘‘एक पेड़ मॉं के नाम‘‘ वृक्षारोपण महाअभियान के तहत् किया गया वृक्षारोपण ..

 कुंडा: ग्राम कुंडा के सामुदायिक भवन परिसर में वन विभाग पंडरिया के आग्रह पर श्रीमति भावना बोहरा जी विधायक पंडरिया के कर कमलों से पौधा रोपण कार्य किया गया तथा महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों को निःशुल्क 200 पौधा वितरण किया गया।

   ‘एक पेड़ मां के नाम‘ अभियान के अंतर्गत जन प्रतिनिधियों एवम ग्रामीणों द्वारा बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जा रहा , महतारी वंदन के हितग्राहियों को पौधा वितरण पखवाड़ा 01 से 15 अगस्त तक वन विभाग द्वारा मनाया जा रहा । कार्यक्रम के दौरान जनपद अध्यक्ष श्रीमती समुंद कुर्रे जी, श्री कैलाश चंद्रवंशी जी ,मंडल अध्यक्ष श्री महेश ठाकुर,श्री महेश्वर साहू ,श्री गीता राम साहू, श्री कृष्णा चंद्राकर, श्री विकास पांडे, श्री दिनेश मिश्रा, श्री मनोज ठाकुर, श्री सेवाराम कुर्रे, श्री हरे कृष्णा शुक्ला, श्री संतोष चंद्रवंशी, श्री घनश्याम यादव सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।

   उक्त कार्यक्रम वन मंडलाधिकारी श्री शशि कुमार के निर्देशन में उपवनमंडलाधिकार श्री सुयश धर दीवान, श्री एम के जोशी परिक्षेत्र अधिकारी पंडरिया पूर्व, श्री सुनील सोनी प्रभारी परिक्षेत्र अधिकारी पंडरिया पश्चिम, एवम वन विभाग के कर्मचारी सी डी खुटियाले, शिव कुमारी जोशी, संतोष साकत, अरुण कुमार दुबे, उमेश्वरी श्याम, सुदर्शन साहू, अमरवीर मरकाम, रामकृष्ण साहू, पूनाराम धुर्वे, रतन यादव, राधे लाल, अनुराग टंडन के सहयोग से संपन्न हुआ ।

Hari Prasad Tiwari

Hari Prasad Tiwari Editor, ujjwalanews.in

Hari Prasad Tiwari

Hari Prasad Tiwari Editor, ujjwalanews.in

Related Articles

Back to top button