छत्तीसगढ़

साय सरकार गठन के एक वर्ष पूर्ण होने पर रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन…

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई- जिला ब्यूरो- हेमंत तिवारी

राज्य की साय सरकार गठन के एक वर्ष पूर्ण हाने के उपलक्ष्य में शासन के नि​र्देशानुसार कलेक्टर श्री चन्द्रकांत वर्मा के मार्गदर्शन में जनहितकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार को लेकर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना अंतर्गत रानी आवंती बाई लोधी कृषि महाविद्यालय परिसर में छुईखदान में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छुईखदान एवं जिला ब्लड बैंक जिला चिकित्सालय राजनांदगांव के संयुक्त तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में 19 छात्रों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। उक्त शिविर में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ.मनीष बघेल, कॉलेज प्राचार्य, प्रभारी अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना एवं जिला चिकित्सालय ब्लड बैंक के अधिकारी/कर्मचारीगण, स्वास्थ्य विभाग के स्टॉफ सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

………………

Hari Prasad Tiwari

Hari Prasad Tiwari Editor, ujjwalanews.in

Hari Prasad Tiwari

Hari Prasad Tiwari Editor, ujjwalanews.in

Related Articles

Back to top button