छत्तीसगढ़

जिले में हो रही भारी बारिश की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड में…

राहत शिविरों में बाढ़ प्रभावितों के लिए मुहैया कराई जा रही आवश्यक सुविधाएं...

खैरागढ़10 सितंबर 2024 जिला ब्योरो-  हेमन्त तिवारी

जिले  में हो रही भारी बारिश के चलते कई नदी नालों में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड में रहते हुए राहत कार्य में लगी हुई है। कलेक्टर श्री चंद्रकांत वर्मा के निर्देश पर प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावितों के लिए व्यापक स्तर पर आवश्यक सुविधा मुहैया कराई जा रही है। बता दें कि खैरागढ़ से होकर बहने वाली मुस्का नदी में बाढ़ के कारण इतवारी बाजार, शिव मंदिर क्षेत्र तथा तटीय इलाके में लोग ज्यादा प्रभावित है। इसकी सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, गणमान्य नागरिकों सहित स्थानीय लोगो के द्वारा बाढ़ प्रभावितो का हर संभव मदद किया जा रहा है। सुबह से ही जिला प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा अलग अलग बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जा कर लोगो को राहत केंद्रो में पंहुचाया किया जा रहा है।

       बाढ़ प्रभावित लोगो के लिए खैरागढ़ नगर में ही 4 राहत केंद्र सांस्कृतिक भवन, प्राथमिक शाला 1, पूर्व माध्यमिक शाला और पूर्व माध्यमिक शाला स्थापित किया गया है, जिसमे बाढ़ प्रभावित 42 परिवारों के 275 सदस्यों को राहत केंद्र में रखा गया है। जहां सभी व्यक्तियों के लिए भोजन की व्यवस्था एवं स्वास्थ्य सुविधा मुहय्या कराई जा रही है। कलेक्टर श्री वर्मा द्वारा बाढ़ प्रभावितों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलध कराने के निर्देश दिए है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग के अमला को बाढ़ प्रभावित इलाकों में जरूरी दवाइयों का भी वितरण करने के निर्देश दिए है। पुलिस एवं परिवहन विभाग द्वारा बारिश से आवागमन बाधित मार्गो में बेरिकेटिंग लगाकर लोगो को आगे नहीं जाने की हिदायत दी जा रही है। विभिन्न स्थानों में सूचना पटल भी लगाया गया है। जिला प्रशासन की पूरी टीम मुस्तैद होकर कार्य कर रही है।

Hari Prasad Tiwari

Hari Prasad Tiwari Editor, ujjwalanews.in

Hari Prasad Tiwari

Hari Prasad Tiwari Editor, ujjwalanews.in

Related Articles

Back to top button