कबीरधाम विशेष

कबीरधाम जिले के ग्राम बोड़ला की बेटी गीता यादव का हॉकी इंडिया लीग में चयन…

कवर्धा; छत्तीसगढ़ हॉकी की होनहार हॉकी खिलाड़ी गीता यादव का चयन आगामी दिसम्बर माह में आयोजित होने वाली हॉकी इंडिया लीग के लिये हुआ है।हॉकी इंडिया द्वारा 7 साल के अंतराल के बाद हॉकी लीग पुन: प्रारंभ की जा रही है और पहली बार महिला वर्ग में भी इसका आयोजन हो रहा है प्रतियोगिता में सूरमा हॉकी क्लब, हरियाणा और पंजाब (जेएसडब्ल्यू), श्राची रहर बंगाल टाइगर्स, पश्चिम बंगाल (श्राची स्पोट्र्स), दिल्ली एसजी पाइपर्स, नई दिल्ली (एसजी स्पोट्र्स एंड एंटरटेनमेंट), ओडिशा वॉरियर्स, राउरकेला (नवोयम स्पोट्र्स वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड), की टीमों के बीच लीग मैच खेले जाएंगे।

गीता यादव कबीरधाम जिले के ग्राम बोड़ला की रहने वाली है सुश्री गीता प्रारंभ से ही राजनांदगांव हॉकी स्टेडियम में हॉकी के गुण सीखी है। तथा 3 वर्ष तक राजनांदगांव में रह कर हॉकी की बारीकियां सीखकर अपनी पहचान बनाई उसके बाद उसका चयन खेलो इंडिया सेंटर बहतराई बिलासपुर के लिए हुआ था।वह विगत कई वर्षों से छत्तीसगढ़ हॉकी की ओर से 10वी सब जूनियर बालिका राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता हिसार हरियाण 2020,11वी सब जूनियर राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता सिमडेगा झारखण्ड 2021, 12वी हॉकी इंडिया सब जूनियर राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता इम्फाल मणिपुर 2022, 13वी हॉकी इंडिया जूनियर राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता राऊरकेला ओडिशा 2023, में प्रतिनिधित्व करते आ रही है। गीता के उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के आधार पर जूनियर इंडिया कोर टीम के लिए चयन हुआ था। गीता यादव वर्तमान में जूनियर इंडिया कोर टीम बैंगलोर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है।

Hari Prasad Tiwari

Hari Prasad Tiwari Editor, ujjwalanews.in

Hari Prasad Tiwari

Hari Prasad Tiwari Editor, ujjwalanews.in

Related Articles

Back to top button