कवर्धा

वन रक्षकों की भर्ती: शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए पी.जी. कॉलेज मैदान आरक्षित…

कवर्धा: वन मंडल द्वारा वन रक्षकों की भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा 25 नवंबर 2024 से 8 दिसंबर 2024 तक आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए आचार्य पंथश्री गृन्ध मुनि नाम साहब शासकीय पी.जी. कॉलेज मैदान, कवर्धा को परीक्षा स्थल के रूप में चुना गया है। शारिरिक दक्षता परीक्षा पहले आउटडोर स्टेडियम निर्धारित थी।

वन मंडलाधिकारी शशि कुमार ने जानकारी दी कि कवर्धा वन मंडल के अंतर्गत कुल 65 वन रक्षकों की भर्ती के लिए 29,892 अभ्यर्थियों की शारीरिक नाप-जोख और दक्षता परीक्षा का आयोजन तय तिथियों में किया जाएगा।

अभ्यर्थियों को सूचित किया गया है कि वे उनके प्रवेश पत्र में लेख अनुसार परीक्षा के निर्धारित दिन और समय पर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें। परीक्षा में शामिल होने के लिए आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर उपस्थित होना अनिवार्य है।

*महत्वपूर्ण जानकारी*

परीक्षा तिथि: 25 नवंबर से 8 दिसंबर 2024

Hari Prasad Tiwari

Hari Prasad Tiwari Editor, ujjwalanews.in

Hari Prasad Tiwari

Hari Prasad Tiwari Editor, ujjwalanews.in

Related Articles

Back to top button