कवर्धा: संस्कार पब्लिक स्कूल की छात्रा प्रीति तिवारी बाल बैडमिंटन प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीत हासिल कर नेशनल स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित हुए। नगर में संचालित संस्कार पब्लिक स्कूल की छात्रा प्रीति तिवारी बाल बैडमिंटन प्रतियोगिता में जीत हासिल कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयनित हुए विद्यालय के खेल शिक्षक प्रदीप साहू ने बताया, कि प्रीति इस खेल के साथ- साथ अन्य खेल जैसे कबड्डी, हॉकी, फुटबॉल, खो -खो में भी स्कूल में प्रतिनिधि करती है !साथ ही स्कूल गाइड टीम का भी नायिका है। स्कूल के संचालक श्री अश्विनी श्रीवास जी ने बताया की खेल के साथ नृत्य और संगीत में भी रुचि रखती है। स्कूल की सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और बधाई दी।