कवर्धा

जिला पंचायत अध्यक्ष के पदों का हुआ आरक्षण…

कवर्धा :छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों के साथ ही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव भी कराए जाने की तैयारी है। इइसी कड़ी में प्रदेश के सभी 33 जिला पंचायतों के अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद जारी लिस्ट के अनुसार एक भी जिला पंचायत ओबीसी के लिए आरक्षित नहीं होगी।

सूची के मुताबिक 8 जिला पंचायत अध्यक्षों के पद अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित होंगे। वहीं 8 जिला पंचायत अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित रखे गए हैं। 2 जिला पंचायत अध्यक्ष के पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित होंगे, वहीं 2 जिला पंचायत अध्यक्ष के पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित रखे गए हैं। इसी तरह 6 जिला पंचायतों में अध्यक्ष का पद अनारक्षित होगा और 7 जिला पंचायतों में अध्यक्ष महिला अनारक्षित होगा।

Hari Prasad Tiwari

Hari Prasad Tiwari Editor, ujjwalanews.in

Hari Prasad Tiwari

Hari Prasad Tiwari Editor, ujjwalanews.in

Related Articles

Back to top button