कवर्धा

नगर पालिका आम निर्वाचन 2024-25 के लिए रिटर्निंग और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति…

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गोपाल वर्मा ने कबीरधाम जिले के सात नगरीय निकायों के लिए रिटर्निंग एवं सहायक रिटरिंग अधिकारी नियुक्त...

कवर्धा,22 जनवरी 2025। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गोपाल वर्मा ने छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग, रायपुर के आदेश और छत्तीसगढ़ नगरपालिका निर्वाचन नियम 1994 के नियम 13 और 14 के तहत नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2024-25 के लिए रिटर्निंग और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति की है। यह आदेश जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा द्वारा 21 जनवरी 2025 को जारी किया गया। संबंधित अधिकारियों को समय पर निर्वाचन कार्य की तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं

आदेश में नगरीय निकायों के लिए संबंधित रिटर्निंग और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति की गई है, जिसका विवरण इस प्रकार है।
नगरपालिका परिषद, कवर्धा
रिटर्निंग ऑफिसर: सुश्री मोनिका कौडो, अपर कलेक्टर, कबीरधाम, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर सुश्री आकांक्षा नायक, अनुविभागीय अधिकारी (रा.) कवर्धा एवं श्री रोहित कुमार साहू, मुख्य नगरपालिका अधिकारी, कवर्धा को बनाया गया है।
नगरपालिका परिषद, पंडरिया के रिटर्निंग ऑफिसर श्री संदीप ठाकुर, अनुविभागीय अधिकारी (रा.) पंडरिया को बनाया गया है। सहायक रिटर्निंग ऑफिसर श्रीमती पूजा सिंगसार्वा, नायब तहसीलदार, पंडरिया एवं श्री अभिषेक सिंह राजपूत, मुख्य नगरपालिका अधिकारी, पंडरिया बनाया गया है।
नगर पंचायत, पांडातराई के रिटर्निंग ऑफिसर श्री रविन्द्र कुमार कुर्रे, तहसीलदार, कुंडा को बनाया गया है। सहायक रिटर्निंग ऑफिसर श्री भगवती प्रसाद ध्रुव, मुख्य नगरपालिका अधिकारी, पांडातराई को बनाया गया है।
नगर पंचायत, पिपरिया के
रिटर्निंग ऑफिसर श्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी, तहसीलदार, पिपरिया को बनाया गया है।
सहायक रिटर्निंग ऑफिसर श्री योगेश्वर सिंह नेताम, मुख्य नगरपालिका अधिकारी, पिपरिया होंगे।
नगर पंचायत इंदौरी के रिटर्निंग ऑफिसर सुश्री प्रीति लारोकर, तहसीलदार, स्था. निर्वा. कार्यालय, कबीरधाम को बनाया गया है। सहायक रिटर्निंग ऑफिसर श्रीमती कावेरी मुखर्जी, नायब तहसीलदार, पिपरिया होंगे।
नगर पंचायत सहसपुर लोहारा के
रिटर्निंग ऑफिसर श्री चेतन साहू, अनुविभागीय अधिकारी (रा.), सहसपुर लोहारा को बनाया गया है।
सहायक रिटर्निंग ऑफिसर श्री हुलेश्वर कुमार पटेल, नायब तहसीलदार, सहसपुर लोहारा श्री तेजसिंह चंद्रवंशी, मुख्य नगरपालिका अधिकारी, सहसपुर लोहारा होंगे।
नगर पंचायत, बोडला
रिटर्निंग ऑफिसर: सुश्री रुचि शार्दुल, अनुविभागीय अधिकारी (रा.), बोडला को बनाया गया है।
सहायक रिटर्निंग ऑफिसर श्री प्रकाश जायसवाल, मुख्य नगरपालिका अधिकारी, बोडला होंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। सभी अधिकारी अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए है।

Hari Prasad Tiwari

Hari Prasad Tiwari Editor, ujjwalanews.in

Hari Prasad Tiwari

Hari Prasad Tiwari Editor, ujjwalanews.in

Related Articles

Back to top button