कवर्धा
भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के ऐसे वीरयोद्धा:पंडित चन्द्रशेखर तिवारी “आजाद”

कवर्धा:भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के ऐसे वीरयोद्धा ऐसे महानायक जिसकी ख्याति भारतभूमि में उस क्षण तक अजर अमर अविनाशी रहेगी जब तक सूर्य और चंद्रमा का अस्तित्व रहेगा. ..भारतमाता का वो शेर बेटा जिसकी धमक, जिसकी प्रचंडता, जिसका वेग, जिसकी वीरता और जिसके अदम्य साहस का शोर पूरे भारतवर्ष में ऐसा था कि प्रयागराज के उस अल्फ्रेड पार्क में इस क्रांतिकारी के वीरगति को प्राप्त होने के बाद भी अंग्रेज सिपाहियों की इतनी औकात नहीं हो रही थी कि वो इस हुतात्मा के देह के समीप भी जा सकें और शिनाख्ती सकें कि शेर का शिकार हो चुका है या नहीं, उन्हें तो यही डर थाकि
टाइगर अभी जिंदा है ….
27 फरवरी वर्ष 1931 को जिस मनहूस दुष्ट लालची कपटी व्यभिचारी धोखेबाज व्यक्ति से मिलने के तत्काल बाद जिस व्यक्ति की मुखबिरी से चन्द्रशेखर आजाद अंग्रेजों से अल्फ्रेड पार्क में घिरे थे, उन्हीं लोगों ने एक एजेंडे के तहत प्राप्त सत्ता के दम पर षड्यंत्रपूर्वक वामियों के साथ मिलकर उन सभी क्रांतिकारियों को उपद्रवी,आतंकवादी सिद्ध करने का भरसक प्रयास दशकों तक किया जिन्होंने देश के लिए अपना सर्वस्व बलिदान किया था और देश के लिए नाखून नहीं कटाने वालों को हीरो सिद्ध करने का प्रयास किया गया….
ऐसा करने के पीछे दो प्रमुख कारण थे
पहला कृपापात्र नेता ने सत्ता हस्तांतरण के बाद अंग्रेजों की आंख में खटकने वाले क्रांतिकारियों का मानमर्दन करके अंग्रेजों के अहंकार को तुष्ट करना जरूरी समझा और दूसरा अयोग्यता और अलोकप्रियता के बावजूद देश की सत्ता की कमान हासिल करने के बाद सिर्फ स्वयं को ही सबसे बड़ा स्वतन्त्रता सेनानी साबित करने के लिए दूसरों की छवि को धूमिल करने की पुरजोर कोशिश करना, उनके चलाए परिवारवाद को इस देश से पुर्णतः खारिज करना चाहिए ….
इस देश को कभी यह बात भूलना नहीं चाहिए कि स्वतन्त्रता संग्राम के असली सेनानियों को इतिहास के पन्ने तक नसीब नहीं हुए और “लालछियों” ने 70 साल साम्राज्य चला लिया…
बचपन में किस्से कहानियों में अपने प्रिय पात्र के बारे में पढ़ा हुआ सब आज स्मरण में आ गया….
देश है पुकारता पुकारती माँ भारती
खून से तिलक करो गोलियों से आरती….




