कवर्धा

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा 02 मार्च को अपने एक दिवसीय कबीरधाम प्रवास पर रहेंगे..

उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा नगर पालिका कवर्धा और नगर पंचायत पिपरिया में नवनिर्वाचित अध्यक्ष और पार्षद के शपथ ग्रहण सहित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल...

कवर्धा:01 मार्च 2025। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा 02 मार्च को अपने एक दिवसीय कबीरधाम प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा सुबह 07 बजे रायपुर से कवर्धा के लिए प्रस्थान करेंगे। सुबह 09.15 बजे ग्राम सैगोना में श्री रामकुमार पटेल के निवास में वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होंगे तथा श्री साधराम पटेल के परिवार से भेंट करेंगे। 10.15 बजे वीर सावरकर भवन आगमन एवं संत श्री गाडगे जी महाराज की जयंती में शामिल होंगे, 11 बजे सरदार पटेल मैदान कवर्धा आगमन एवं नवनिर्वाचित अध्यक्ष तथा पार्षदगणों के शपथ कार्यक्रम में शामिल होंगे। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा 12 बजे कन्या महाविद्यालय के वार्षिकउत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा 12.20 बजे कवर्धा से पिपरिया के लिए प्रस्थान करेंगे। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा 12.35 बजे सर्व समाज मागलिक भवन पिपरिया आगमन एवं नवनिर्वाचित अध्यक्ष तथा पार्षदगणों के शपथ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Hari Prasad Tiwari

Hari Prasad Tiwari Editor, ujjwalanews.in

Hari Prasad Tiwari

Hari Prasad Tiwari Editor, ujjwalanews.in

Related Articles

Back to top button