पिपरिया
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा नगर पंचायत पिपरिया के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में हुए शामिल…

कवर्धा:02 मार्च 2025। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा और सांसद श्री संतोष पाण्डेय नगर पंचायत पिपरिया में नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। शपथ ग्रहण समारोह में एसडीएम सुश्री आकांक्षा नायक ने नव निर्वाचित अध्यक्ष श्री घुरुवा राम साहू और अन्य पार्षदों को शपथ दिलाई। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि पिपरिया नगर पंचायत में अब ट्रिपल इंजन की सरकार के साथ पूर्ण बहुमत से नई सरकार का गठन हुआ है। यह सरकार अनुभवी नेताओं और युवा प्रतिनिधियों के संयोजन के साथ शहर के समग्र विकास को एक नई दिशा देने के लिए प्रतिबद्ध है।





