स.लोहारा
थाना सहसपुर लोहारा, डीएसपी अजाक कार्यालय एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय a का पुलिस महानिरीक्षक महोदय ने किया वार्षिक निरीक्षण….

लोहारा: सवाददाता- केवल मानिकपुरी पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज श्री दीपक झा (भा.पु.से.) द्वारा जिले में वार्षिक निरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत थाना सहसपुर लोहारा, उप पुलिस अधीक्षक अजाक कार्यालय तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय कबीरधाम का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने पुलिसिंग व्यवस्था का गहन अवलोकन कर अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।





