कवर्धा
उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा 12 मई को कबीरधाम दौरे पर…
कवर्धा में करेंगे स्वागत कार्यक्रम में शिरकत, सोनपुरी रानी में गुरु गोरक्षनाथ मंदिर के करेंगे दर्शन.....

कवर्धा, 12 मई 2025।छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं गृह, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, तकनीकी शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री श्री विजय शर्मा 12 मई को कबीरधाम जिले के दौरे पर रहेंगे। वे इस दौरान कवर्धा में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे और कवर्धा विकासखण्ड के सोनपुरी रानी में गुरु गोरक्षनाथ मंदिर के दर्शन कर प्राचीन महोत्सव में भाग लेंगे।





