कवर्धा
स्थानीय नागरिकों के सहयोग से सीमावर्ती सुरक्षा और विकास सुनिश्चित करें: पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह (आईपीएस)….

कवर्धा:कबीरधाम जिले के पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह (आईपीएस) ने आज छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश सीमा पर स्थित सेंदुरखार (कबीरधाम) और दुर्कुट्टा (डिंडोरी) गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सीमावर्ती सुरक्षा, सामुदायिक पुलिसिंग, शिक्षा और विकास से संबंधित विषयों पर स्थानीय नागरिकों, बच्चों और पुलिस अधिकारियों से संवाद किया।





