कवर्धा
बिहान योजना के महिला समूह को अपना व्यवसाय जमाने 55 लाख 50 हजार रुपए का लोन हुआ स्वीकृत..
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान योजना एवं इंडियन ओवरसीज बैंक शाखा कवर्धा के संयुक्त प्रयास से ग्रामीण महिलाएं बनेगी उद्यमी...

ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
कवर्धा, 10 जुलाई 2025। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान योजना एवं इंडियन ओवरसीज़ बैंक शाखा कवर्धा के द्वारा ग्राम पंचायत भागुटोला में लोन कैम्प का आयोजन कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अजय कुमार त्रिपाठी के मार्गदर्शन में आज आयोजित किया गया। कैम्प में विकासखंड स लोहारा एवं कवर्धा के स्व सहायता समूह के सदस्यों को लखपति परियोजना के तहत कुल 20 सदस्यों को 15 लाख रुपए का व्यक्तिगत ऋण स्वीकृत किया गया। इसके साथ ही 14 स्व सहायता को 40 लाख 50 हज़ार रुपए का आतिरिक्त ऋण वितरण किया गया। ऋण वितरण के दौरान परियोजना अधिकारी श्री विनोद अहीरवार, लेखा अधिकारी श्री भानु प्रताप नेताम एवं ज़िला कार्यक्रम प्रबंधक एनआरएलएम श्री जय कैवर्त्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान स्व सहायता समूह के सदस्यों को अधिक से अधिक आजीविका गतिविधि का संचालन करते हुए परिवार के आर्थिक स्थिति में सुधार के साथ आजीविका संवर्धन एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए महिला समूह के सदस्यों को प्रेरित किया गया। लोन कैंप के दौरान कुल 55 लाख 50 हजार रुपए का ऋण ग्रामीण महिलाओं को वितरित किया गया।





