कवर्धा
आबकारी निरीक्षक गीता साहू समेत तीन अधिकारियों पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप – दुकानदारों से रोजाना 1000 रुपये लेने का आरोप, न देने पर धमकी अब उपमुख्यमंत्री से किये लिखित शिकायत…

कवर्धा: जिले के पान-चखना और छोटी दुकानों के संचालकों ने आबकारी विभाग के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए सामूहिक शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ताओं के अनुसार, आबकारी निरीक्षक गीता साहू, अभिनय रामजादा और झवियाम खान द्वारा लगातार दुकानों में आकर अवैध रूप से वसूली की जा रही है। पीड़ित दुकानदारों ने आरोप लगाया कि इन अधिकारियों द्वारा हर दिन 1000 रुपये प्रति दुकान के हिसाब से अवैध रूप से पैसे मांगे जा रहे हैं।





