कवर्धा

शासकीय आईटीआई में प्रवेश के लिए पुनः ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित …

16 अगस्त तक कर सकते है आवेदन....

कवर्धा, 15: अगस्त 2025। राज्य के युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है। छत्तीसगढ़ की सभी शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं (आईटीआई) में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए पुनः ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 13 अगस्त से 16 अगस्त 2025 की रात्रि 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।आवेदन के लिए अभ्यर्थी को वेबसाइट cgiti.admissions.nic.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा। आवेदन से पहले अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे वेबसाइट पर उपलब्ध प्रवेश विवरणिका (Information Bulletin) को ध्यानपूर्वक पढ़ें, जिससे प्रक्रिया को लेकर किसी भी तरह की भ्रांति से बचा जा सके।

  • पुराने आवेदकों के लिए विशेष जानकारी:

वे अभ्यर्थी जो पूर्व में आवेदन कर चुके हैं और अगले चरण (राउंड) में भाग लेना चाहते हैं, उन्हें अनिवार्य रूप से अपने लॉगिन आईडी और पासवर्ड से प्रोफाइल में लॉगिन करके संस्था/व्यवसाय प्राथमिकता क्रम को पुनः चुनना होगा। ऐसा नहीं करने पर वे आगामी चरणों की काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल नहीं हो पाएंगे। इस संबन्ध में किसी भी प्रकार की सहायता के लिए अभ्यर्थी अपने निकटतम शासकीय आईटीआई संस्थान से संपर्क कर सकते हैं या वेबसाइट पर उपलब्ध हेल्पलाइन नंबरों के माध्यम से मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।

Hari Prasad Tiwari

Hari Prasad Tiwari Editor, ujjwalanews.in

Hari Prasad Tiwari

Hari Prasad Tiwari Editor, ujjwalanews.in

Related Articles

Back to top button