कवर्धा

थलसेना अग्निवीर भर्ती 25-26 के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा प्रशिक्षण…

कवर्धा, 17 सितम्बर 2025। भारतीय थलसेना में अग्निवीर भर्ती वर्ष 2025-26 के लिए अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाईन लिखित परीक्षा (सीईई) आयोजित किया गया था। जिसका परिणाम घोषित किया जा चुका है। लिखित परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा माह नवंबर-दिसंबर 2025 में आयोजित होना संभावित है। कबीरधाम जिले के ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने लिखित परीक्षा उत्तीर्ण किया है उन्हें निःशुल्क शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण दिया जाना है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि ऐसे अभ्यर्थी जिला रोजगार कार्यालय, कबीरधाम में 24 सितम्बर 2025 तक अपना नाम दर्ज करा सकते है या गूगल लिंक से अपनी जानकारी भेज सकते है। विस्तृत जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय, कबीरधाम या दूरभाष क्रमांक 07741-299344 से संपर्क कर सकते है।

Hari Prasad Tiwari

Hari Prasad Tiwari Editor, ujjwalanews.in

Hari Prasad Tiwari

Hari Prasad Tiwari Editor, ujjwalanews.in

Related Articles

Back to top button