छत्तीसगढ़

कलेक्टर श्री चंद्रकांत वर्मा ने कलेक्ट्रेट में फहराया राष्ट्रध्वज…….कलेक्टर ने जिले वासियों को दी गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं….

नगर की दीवारों पर कला, संगीत और साहित्य की झलक परिलक्षित हो-कलेक्टर

*खैरागढ़-छुईखदान-गंडई 26 जनवरी 2024//* कलेक्टर चंद्रकांत वर्मा ने कलेक्टोरेट परिसर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वज फहराया। इसके पूर्व परिसर में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जिला सभाकक्ष आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर चंद्रकांत वर्मा ने गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर जिले वासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनांए दी। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि जिला मुख्यालय खैरागढ़ कला, संगीत और साहित्य की नगरी है। इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए और नगर वासियों से अपील करते हुए कहा कि इन सभी कलाओं की झलक नगर के मुख्य मार्ग के दोनों ओर स्थित भवनोंए मकानों और दुकानों के बाहरी दीवारों पर चित्रकारी, मूर्तिकारी, पेंटिंग, संगीत की ध्वनि या किसी अन्य माध्यम से परिलक्षित होनी चाहिए।

*राष्ट्रीयता से ओत-प्रोत कविता और गीत की हुई प्रस्तुतियां*

इस अवसर पर जिला सभागार में राष्ट्रीयता से ओत-प्रोत कविता और गीत प्रस्तुत किया गया। प्रस्तुतियों में क्रमशः अपर कलेक्टर श्री डीएस राजपूत, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती आभा तिवारी, परियोजना संचालक श्री जितेन्द्र साहू, डिप्टी कलेक्टर श्री टंकेश्वर साहू, श्रीमती मोक्षदा देवांगन की प्रस्तुति सहित डॉ. मक़सूद और रजिया बेगम ने स्वरचित काव्य पाठ किया। कार्यक्रम में संयुक्त कलेक्टर डॉ. ज्योति पटेल, श्री राजकुमार सोलंकी, श्री रघुराज सिंह, श्री भुनेश्वर चेलक, श्री गिरीश देवांगन, श्री एसपी सोनवानी, श्री प्रकाश तारम, श्री चंद्रशेखर माली सहित अन्य प्रशासनिक और विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Hari Prasad Tiwari

Hari Prasad Tiwari Editor, ujjwalanews.in

Hari Prasad Tiwari

Hari Prasad Tiwari Editor, ujjwalanews.in

Related Articles

Back to top button