छत्तीसगढ़

आरबीसी 6-4 के तहत 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत….

खैरागढ़, 02 फरवरी 2026—  जिला ब्योरो- हेमन्त तिवारी-जिले में प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान करते हुए कलेक्टर श्री इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने राजस्व पुस्तक परिपत्र (आरबीसी) 6-4 के अंतर्गत 5 मृतकों के निकटतम वारिसानों को कुल 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है।

स्वीकृत मामलों में तहसील साल्हेवारा के ग्राम रामपुर निवासी पुनीत कुमार यादव, तहसील गंडई के ग्राम कटंगी निवासी जान्हवी पटेल तथा तहसील खैरागढ़ के धरमपुरा निवासी उदित ढीमर की तालाब में डूबने से मृत्यु होने पर उनके परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है। संबंधित मृतकों के निकटतम वारिस क्रमशः पिता श्री इंद्र कुमार यादव, पिता श्री रवि पटेल एवं पत्नी श्रीमती मिनेश्वरी हैं।

इसी प्रकार तहसील साल्हेवारा के ग्राम बांसभीरा निवासी आरती साहू की आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु होने पर उनके पिता श्री कृष्ण साहू तथा तहसील साल्हेवारा के ग्राम सरईपतेरा निवासी प्रभु मेरावी की कुएं में डूबकर मृत्यु होने पर उनकी पत्नी श्रीमती सुमित्रा को भी चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Hari Prasad Tiwari

Hari Prasad Tiwari Editor, ujjwalanews.in

Hari Prasad Tiwari

Hari Prasad Tiwari Editor, ujjwalanews.in

Related Articles

Back to top button