कवर्धा
35वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 के अवसर पर स्कूल बस चेकिंग और स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन…

कवर्धा:35वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 के तहत पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में आज यातायात विभाग और परिवहन विभाग कबीरधाम ने विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में स्कूल बसों की सुरक्षा और उनके चालक-परिचालकों के स्वास्थ्य की जांच की गई।





