कवर्धा

02 दिवस में 20 गाँव में कबीरधाम पुलिस ने लगाया जन चौपाल…..

साइबर ठगी एवं बचाव के उपाय, यातायात के नियम, महिला एवं बालक/ बालिकाओं के अधिकारों की विस्तार पूर्वक जानकारी, अपराधिक तत्वों से बचाव के उपाय बता कर किया गया आम जनों को जागरूक...

*अवैध शराब, अवैध मादक पदार्थ गाँजा, नशीली दवाइयों के बिक्री एवं परिवहन करने वाले कोचीयों पर नकेल कश असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कबीरधाम पुलिस चला रही सघंन अभियान।*

*जिले को पूर्णतः अपराध मुक्त बनाने के अभियान में पुलिस टीम को आमजनो का मिलने लगा है भरपूर सहयोग।*

कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव द्वारा जिले के समस्त पुलिस अनुविभागीय अधिकारी एवं थाना/चौकी प्रभारियों को सख्त हिदायत देते हुए निर्देशित किया गया था। कि सभी अपने-अपने थाना/चौकी क्षेत्र में जन चौपाल लगाकर थाना/चौकी क्षेत्र के आम जनों को वर्तमान में होने वाले अपराधों की जानकारी विस्तार पूर्वक देते हुए, उससे बचने के उपाय बतायें, साथ ही कोई आपराधिक तत्व यदि थाना/चौकी क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अपराधिक कृत जैसे अवैध शराब बिक्री, अवैध शराब परिवहन, अवैध मादक पदार्थ गाँजा बिक्री/ परिवहन, अवैध नशीली दवाइयां का बिक्री एवं परिवहन आदि करता है। तो उनके विषय में आवश्यक जानकारी लेकर तत्काल सख्त उचित वैधानिक कार्यवाही करे।जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर के मार्गदर्शन में लगातार जिले के अलग-अलग थाना चौकी क्षेत्र में जन चौपाल के माध्यम से पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा दिए गए संदेश को थाना चौकी प्रभारी के द्वारा गाँव-गाँव में जाकर जन चौपाल लगा कर बताया जा रहा है। पुलिस के जन चौपाल से आनेको असामाजिक तत्वों के विषय में जानकारी भी प्राप्त हो रही है, जिस पर लगातार कार्यवाही जारी है। इसी तारतम्य में दिनांक-06.01.2024 व दिनांक-07.01.2024 दो दिवस में अलग-अलग थाना चौकी प्रभारियो के द्वारा कुल 16 गाँव में जाकर जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दिनांक-06.01.2023 को थाना झलमला पुलिस टीम द्वारा थाना झलमला में पुलिस जन चौपाल लगाया गया, थाना पांडातराई पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम बिसेसरा में, थाना बोड़ला पुलिस टीम के द्वारा ग्राम मिनमिनिया एवं ग्राम धोधा में, चौकी पोडी पुलिस द्वारा ग्राम कुसुमघटा में, थाना कुंण्डा पुलिस टीम द्वारा ग्राम लोखान में, थाना रेगांखार पुलिस टीम द्वारा ग्राम उसरवाही में, थाना लोहार पुलिस टीम द्वारा ग्राम सिंगपुर में, थाना झलमला पुलिस टीम द्वारा ग्राम मुडवाही में पुलिस जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।दिनांक-07.01.2024 को चौकी बैजलपुर पुलिस टीम के द्वारा ग्राम बोरिया, थाना रेगांखार पुलिस टीम के द्वारा ग्राम अड़वार, चौकी दमापुर पुलिस टीम के द्वारा ग्राम बमईपुर, थाना कुंण्डा पुलिस टीम के द्वारा ग्राम भैंसाबोड, थाना पिपरिया पुलिस टीम के द्वारा ग्राम रवेली, थाना भोरमदेव पुलिस टीम के द्वारा ग्राम रौचन, थाना सहसपुर लोहारा पुलिस टीम के द्वारा ग्राम छोटूपार, थाना पांडातराई पुलिस टीम के द्वारा ग्राम महली, थाना झलमला पुलिस टीम के द्वारा ग्राम शीतलपानी एवं थाना तरेगाँव जंगल पुलिस टीम के द्वारा ग्राम बम्हनतरा व ग्राम दलदली, ग्राम बांकी में पुलिस जन चौपाल लगाकर थाना/चौकी प्रभारियो एवं टीम के द्वारा ग्रामवासी आम जनों को जागरुक करते हुए, उनके अधिकारों के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान किया जा रहा है।
पुलिस जन चौपाल के माध्यम से पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के द्वारा दिये गए संदेश को उपस्थित पुलिस टीम द्वारा ग्रामवासी आम जनों को बताते हुए जानकारी दिया गया। कि क्षेत्र में किसी भी असामाजिक तत्व के द्वारा नशे का सेवन कर आम जनों को या महिलाओं को प्रताड़ित करता है, तो उसकी खैर नहीं होगी, लड़ाई झगड़े, य अन्य प्रकार के किसी भी अवैध कार्य जुआ,सट्टा अवैध शराब, गाँजा, नशीली दवाई आदि मादक पदार्थों के बिक्री या परिवहन में लगाम लगाने में ग्राम वासियों को पुलिस का सहयोग करने कहा गया। ताकि क्षेत्र को पूर्णता अपराध मुक्त बनाया जा सके और बेहतर समाज का निर्माण किया जा सके। साइबर ठगी, ऑनलाइन ठगी, मोबाइल के माध्यम से होने वाले ठगी, चोरी से बचाव व महिला तथा बालक/बालिकाओं से संबंधित अपराधों की पूर्ण जानकारी तथा यातायात नियमों का पालन कर दुर्घटनाओं से बचने हेतु आवश्यक जानकारी दिया गया। इस अवसर पर गाँव के प्रमुख जन, आम नागरिक, महिला/ पुरुष तथा बच्चे अधिक संख्या में उपस्थित होकर कबीरधाम पुलिस के कंधे से कंधा मिलाकर अपराध को जड़ से समाप्त करने में सहयोग करने का आश्वासन दिया गया है।

Hari Prasad Tiwari

Hari Prasad Tiwari Editor, ujjwalanews.in

Hari Prasad Tiwari

Hari Prasad Tiwari Editor, ujjwalanews.in

Related Articles

Back to top button