पंडरिया

पंडरिया पुलिस की अवैध शराब बिक्री करने वालो पर रेड कार्यवाही लगातार जारी……45 पौवा देशी प्लेन मदिरा के साथ महिला गिरफ्तार….

महिला अपने घर में रख कर शराब की बिक्री करती थी.....आरोपिया से 45 पौवा देशी प्लेन मदिरा शराब को किया गया जप्त...

पंडरिया:विवरण- श्रीमान पुलिस अधीक्षक कवर्धा श्री डां0 अभिषेक पल्लव (भापुसे) के द्वारा समस्त थाना/चौकी प्रभारियो को अवैध शराब पर प्रभावी रूप से कार्यवाही करने एवं अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में अति.पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार (भापुसे), अति.पुलिस अधी. श्री पुष्पेन्द्र सिंह बघेल (रापुसे) एंव पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पण्डरिया श्री पंकज कुमार पटेल (रापुसे) के मार्गदर्शन में थाना पंडरिया द्वारा क्षेत्र में लगातार सूचना एकत्र की जा रही थी,इसी तारतम्य में थाना पंडरिया पुलिस को दिनांक 26.05-2024 के जरिये मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम किशुनगढ में लता चंद्राकर अपने घर में अवैध रूप से देशी प्लेन मदिरा को अपने कब्जे में रख कर बिक्री कर रही हैं। सूचना को वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया, जिस पर थाना प्रभारी पण्डरिया को त्वरित कार्यवाही करने निर्देशित किया गया, जो रेड कार्यवाही हेतु रवाना हुई जो मुखबीर सूचना आधार पर मुखबीर के बताये स्थान पर जाकर रेड कर *आरोपिया लता चंद्राकर पति हीरा चंद्राकर उम्र 29 साल साकिन किशुनगढ थाना पंडरिया जिला कबीरधाम* को पकडा गया, जिसके कब्जे से *45 पौवा देशी प्लेन मदिरा( 8.100बल्क लीटर) शराब कीमती 4050/-रूपये एवं शराब बिक्री के रकम 270/-रूपये* बरामद हुआ, आरोपी का कृत्य 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपिया के विरूद्ध विधिवत कार्यवाही थाना पंडरिया से की जा रही है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक मनिष मिश्रा, प्रधान आरक्षक राजकुमार कुशवाहा, बलेश धुर्वे, आरक्षक-द्वारिका चंद्रवंशी, शैलन्द्र राजपुत, राजू चंद्रवंशी,राजाराम जायसवाल, मआर.रतनी मरावी का विशेष योगदान रहा।

Hari Prasad Tiwari

Hari Prasad Tiwari Editor, ujjwalanews.in

Hari Prasad Tiwari

Hari Prasad Tiwari Editor, ujjwalanews.in

Related Articles

Back to top button