कवर्धा

नवआगंतुक पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार अग्रवाल(भा.पु.से.) द्वारा कबीरधाम जिले के पुलिस अधीक्षक का पदभार ग्रहण किया गया…

पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार अग्रवाल का पुलिस अधीक्षक जिला-बलरामपुर रामानुजगंज से पुलिस अधीक्षक जिला-कबीरधाम के पद पर स्थानांतरण हुआ है...

कवर्धा:पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार अग्रवाल द्वारा (छ.ग.) शासन गृह ( पुलिस ) विभाग , मंत्रालय , महानदी भवन , रायपुर के स्थानांतरण आदेशानुसार जिला कबीरधाम पुलिस अधीक्षक का पदभार ग्रहण किया गया।

   पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव का स्थानांतरण जिला-कबीरधाम से सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ नया रायपुर तथा पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार अग्रवाल का स्थानांतरण पुलिस अधीक्षक जिला- बलरामपुर, रामानुजगंज से पुलिस अधीक्षक जिला- कबीरधाम में हुआ है।

     पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार अग्रवाल द्वारा आज दिनांक- 22-09-2024 को 11:30 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय कबीरधाम पहुंचकर पदभार ग्रहण किया गया। जिनका अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल, एवं जिले के समस्त पुलिस अनुविभागीय अधिकारियों तथा कार्यालीन अधिकारी/ कर्मचारियों द्वारा पुष्प गुच्छ से स्वागत अभिनंदन किया गया।

Hari Prasad Tiwari

Hari Prasad Tiwari Editor, ujjwalanews.in

Hari Prasad Tiwari

Hari Prasad Tiwari Editor, ujjwalanews.in

Related Articles

Back to top button