छत्तीसगढ़

संविधान दिवस पर छात्रों को दिया गया संविधान की जानकारी….देश में संविधान ही सर्वोपरी है- जेएमएफसी देवांगन…

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के तत्वधान में...

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई-: जिला ब्यूरो-  हेमंत तिवारी संविधान दिवस के अवसर पर मंगलवार को अवंती बाई हाई स्कूल दाऊ चौरा खैरागढ़ में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। तालुक विधिक सेवा समिति खैरागढ़ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ज्यूडिसियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास गुरु प्रसाद देवांगन ने कहा कि हमारे देश में संविधान ही सर्वोपरी है। संविधान की जानकारी छात्रों व आम लोगों को भी होनी चाहिए। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे संविधान के प्रति जागरूक हों संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जीवन संबंध में कहा कि उस महामानव के जीवन संघर्षों कार्यों से हमें सीख लेनी चाहिए कि वह किस प्रकार से शून्य से शिखर तक की यात्रा किए।

आगे जेएमएफसी देवांगन ने छात्रों को कानूनी विषयों की जानकारी देते हुए भारत में कानून निर्माण की प्रक्रिया, विधायिका, कार्यपालिका, न्यायपालिका के कर्तव्य, कानूनी प्रक्रिया, गुड टच बैड टच, पोक्सो एक्ट निःशुल्क विधिक सलाह व सहायता योजना, बाल विवाह, बाल मजदूरी, मोटरयान दुर्घटना दावा प्रकरण,लोक अदालत, मौलिक अधिकार, मोबाईल के लाभ-हानि, बच्चों में बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति एवं अपराधों के संबंध में विस्तार जानकारी दी।

 

साथ ही कार्यक्रम का संचालन करते हुए पैरालीगल वालंटियर गोलूदास ने भारतीय संविधान के विधिक प्रावधानों के बारे में बताते हुए कहा हमारा संविधान सामाजिक सौहार्द, सद्भाव तथा समानता लाने वाला महत्वपूर्ण दस्तावेज है।

 भारतीय संविधान के निर्माण, महत्त्व एवं विशेषताओं से परिचित कराया।

साथ ही संविधान की उद्देशिका का पाठन किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने , प्राचार्य देवनारायण साहू ,पीएलवी गोलूदास, मनीष गुप्ता सहित समस्त शिक्षक व

 बड़ी संख्या में छात्रगण उपस्थित रहे।

Hari Prasad Tiwari

Hari Prasad Tiwari Editor, ujjwalanews.in

Hari Prasad Tiwari

Hari Prasad Tiwari Editor, ujjwalanews.in

Related Articles

Back to top button