छत्तीसगढ़

रैंप योजना के अंतर्गत जेम पोर्टल पर प्रशिक्षण कार्यशाला 19 सितम्बर को…

खैरागढ़ 11 सितम्बर 2025// जिला ब्यूरो- हेमंत तिवारी शासन के निर्देशानुसार अब सभी वस्तुओं और सेवाओं की खरीदी सरकारी ई-मार्केटप्लेस (GeM) पोर्टल के माध्यम से की जाएगी। इसी उद्देश्य से उद्योग विभाग द्वारा रैंप (RAMP) योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।

यह कार्यशाला 19 सितम्बर 2025, शुक्रवार को प्रातः 10:30 बजे से जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के कलेक्टोरेट सभा कक्ष में आयोजित होगी। इसमें जिले के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों (एमएसएमई), उद्यमियों, व्यापारियों तथा सेवा प्रदाता फर्मों को जेम पोर्टल पर विक्रेता के रूप में पंजीयन, उत्पाद सूची तैयार करने और निविदाओं में भागीदारी की प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी।

जिला व्यापार एवं उद्योग के महाप्रबंधक श्री प्रणय बघेल ने बताया कि जेम पोर्टल जिले के उत्पादों और सेवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का सशक्त माध्यम सिद्ध होगा। कार्यशाला में अधिक से अधिक उद्यमियों और व्यापारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया है।

Hari Prasad Tiwari

Hari Prasad Tiwari Editor, ujjwalanews.in

Hari Prasad Tiwari

Hari Prasad Tiwari Editor, ujjwalanews.in

Related Articles

Back to top button