कवर्धा

छत्तीसगढ़: निकाय चुनाव के लिए बीजेपी का ‘अटल विश्वास पत्र’ जारी, CM विष्णु देव साय ने किया ऐलान

रायपुर:छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपना घोषणापत्र ‘अटल विश्वास पत्र’ जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को इसे बीजेपी प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जारी किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, डिप्टी सीएम अरुण साव, घोषणा पत्र संयोजक अमर अग्रवाल, सह संयोजक सुनील सोनी और निकाय चुनाव प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी मौजूद रहे।

  • घोषणापत्र की मुख्य बातें:

  • नजूल भूमि: स्वामित्व को लेकर नया कानून बनाया जाएगा।

  • महापौर सम्मान निधि: हर नगर निगम में इस निधि की स्थापना होगी।

  • यूपीएससी मेंस उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को प्रोत्साहन: 1 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।

  • बुनियादी सुविधाएं: व्यावसायिक केंद्रों में बिजली, सड़क, शौचालय और पेयजल की सुविधा विकसित की जाएगी।

  • पिंक टॉयलेट: बाजार क्षेत्रों में महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट का विस्तार होगा।

  • शिक्षा और डिजिटल सुविधाएं: स्कूल-कॉलेजों में मुफ्त Wi-Fi की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

  • स्ट्रीट वेंडर्स को सहायता: पीएम स्वनिधि योजना के तहत ₹30,000 की वित्तीय सहायता दी जाएगी।

  • स्मार्ट वेंडिंग जोन और फूड स्ट्रीट: सभी निकायों में इनकी स्थापना की जाएगी।

  • महिला स्वास्थ्य: स्कूल और कॉलेजों में मुफ्त सैनिटरी नैपकिन की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।

  • सम्पत्ति कर समाधान योजना: बिना जुर्माना पुराने संपत्ति कर का एकमुश्त निपटान किया जाएगा।

  • प्रधानमंत्री आवास योजना: रुकी हुई शहरी परियोजनाओं को तेज़ी से पूरा किया जाएगा, वर्तमान में स्वीकृत 3 लाख घरों का निर्माण जल्द पूरा होगा।

  • बर्तन बैंक: हर नगर निगम में इसकी स्थापना होगी।

  • ‘My सिटी’ ऐप: निगम की सभी सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराई जाएंगी।

  • गोकुल नगर का विस्तार: नगर निगम क्षेत्रों में इसका विस्तार किया जाएगा।

  • एनीमिया मुक्त प्रदेश: निगम क्षेत्रों में स्क्रीनिंग केंद्र बनाए जाएंगे।

  • स्वच्छता अभियान: हर घर में कचरा बाल्टी उपलब्ध कराई जाएगी और रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था पर जोर दिया जाएगा।

  • स्मार्ट वेस्ट मॉनिटरिंग सिस्टम: कचरा संग्रहण मार्गों की ट्रैकिंग की जाएगी।

  • पर्यावरण संरक्षण: पुराने कुओं का संरक्षण किया जाएगा।

  • वाहन पार्किंग: शहरों में सरकारी स्थानों पर कार और बाइक पार्किंग बनाई जाएगी।

  • ई-बस सेवा: सभी निकायों में इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू होगी।

  • AI आधारित CCTV कैमरे: हर नगर निगम में अत्याधुनिक निगरानी के लिए AI आधारित कैमरे लगाए जाएंगे।

  • फ्री Wi-Fi ज़ोन: सभी निकायों में 50 फ्री Wi-Fi प्वाइंट बनाए जाएंगे।

बीजेपी का यह घोषणापत्र शहरी विकास और जनता को सुविधाएं देने पर केंद्रित है। अब देखना होगा कि चुनाव में यह वादे मतदाताओं को कितना आकर्षित कर पाते हैं।

Hari Prasad Tiwari

Hari Prasad Tiwari Editor, ujjwalanews.in

Hari Prasad Tiwari

Hari Prasad Tiwari Editor, ujjwalanews.in

Related Articles

Back to top button