कवर्धा
महात्मा गांधी नरेगा योजना में 1 अप्रैल 2025 से 261 रुपए का होगा मजदूरी भुगतान….
अकुशल श्रमिकों के मजदूरी दर में हुई बड़ी वृद्धि...

कवर्धा, 3 अप्रैल 2025। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत कार्य करने वाले पंजीकृत अकुशल श्रमिकों को 1 अप्रैल 2025 से 261 रुपए का मजदूरी भुगतान किया जाएगा। इस संबंध में केंद्र सरकार द्वारा मजदूरी दरो में वृद्धि की अधिसूचना जारी की गई है जो तत्काल प्रभाव से जिला कबीरधाम में भी लागू किया गया है।





