छत्तीसगढ़

रायपुर लोकसभा प्रत्याशी के लिए भूपेश बघेल का नाम फाइनल….

रायपुर। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने भी अपने उम्मीदवार फाइनल कर दिए हैं. सीटों के लिए कांग्रेस की स्क्रीनिंग पूरी हो गई है और 7 मार्च को उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगने वाली है. जानकारी के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को रायपुर कांग्रेस ने लोकसभा उम्मीदवार बनाया गया है. पूर्व में ये बातें सामने आ रही थी कि राजनांदगांव सीट से भूपेश बघेल चुनावी मैदान में उतरेंगे और दुर्ग से पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू और बस्तर से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को कांग्रेस टिकट देने वाली है। मालूम हो कि बीजेपी ने छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। राजनंदगांव लोकसभा सीट पर बीजेपी ने संतोष पांडे को उम्मीदवार बनाया हैं।

कांग्रेस इनके सामने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को टिकट देने का प्लान कर रही थी लेकिन अब कांग्रेस ने रायपुर से लोकसभा चुनाव के लिए भूपेश बघेल का नाम फाइनल कर दिया है। जिसका औपचारिक ऐलान 7 मार्च को होगा। वहीं, दुर्ग से बीजेपी ने विजय बघेल को चुनावी मैदान में उतारा है. कांग्रेस इनके सामने पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को खड़ा करने की तैयारी में है. इतना ही नहीं, बस्तर से बीजेपी उम्मीदवार बीजेपी ने महेश कश्यप को टिकट दिया है, जिनके सामे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज कैंडिडेट हो सकते हैं। गौरतलब है कि पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 11 में से 9 सीटों पर जीत दर्ज की थी लेकिन इस बार छत्तीसगढ़ में बीजेपी का ‘मिशन-11’ चल रहा है, यानी पार्टी सभी सीटें जीतने की कोशिश में लगी है. हालांकि, बीजेपी के इस लक्ष्य को कांग्रेस कई सीटों पर चुनौती दे रही है. हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन प्रदेश की कई सीटें ऐसी हैं जहां कांग्रेस का दबदबा कायम है।

 

 

Hari Prasad Tiwari

Hari Prasad Tiwari Editor, ujjwalanews.in

Hari Prasad Tiwari

Hari Prasad Tiwari Editor, ujjwalanews.in

Related Articles

Back to top button